जब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने, Lord शार्दुल ठाकुर को दिखा दिए दिन में तारे - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने, Lord शार्दुल ठाकुर को दिखा दिए दिन में तारे

अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने किया टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान।

Shardul Thakur (Image Credit- Instagram)
Shardul Thakur (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल हुआ, इस दौरान मेहमान टीम पर मेजबान टीम के गेंदबाज काफी ज्यादा हावी नजर आए। जिसका नतीजा ये रहा कि अफ्रीका इस टेस्ट मैच का पहला दिन अपने नाम कर गई, इस दौरान रफ्तार का कहर देखने को मिला।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की खुली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोल

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह उनके हर में गया। जहां अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाजों के आगे रोहित, विराट, गिल सहित सभी बल्लेबाज सुपर फ्लॉप साबित हुए, इस दौरान सिर्फ केएल राहुल का ही बल्ला चला। पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 70 रन नाबाद बनाकर लौटे।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ऐसा क्या खाकर आए थे?

*साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने किया टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान।
*अफ्रीका टीम के गेंदबाजों ने डाली एक के बाद एक कई बाउंसर गेंदें।
*जिसके चलते केएल राहुल से लेकर शार्दुल ठाकुर को कई बार लगी चोट।
*सबसे ज्यादा चोट शार्दुल ठाकुर को लगी, कभी सिर पर तो कभी हाथ पर लगी गेंद।

शार्दुल ठाकुर का ये हाल हो गया था साउथ अफ्रीका के खिलाफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

रबाडा ने पहले दिन कर डाला जोरदार काम

कल टेस्ट मैच के पहले दिन सिर्फ अफ्रीका टीम की रफ्तार ही नजर आई, साथ इस दौरान कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम कर टीम के लिए खेल को आसान बना दिया। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 208 रन बना लिए हैं, ऐसे में अब देखना अहम होगा कि टीम इंडिया पहली पारी में कितने रन बना पाती है। वैसे ये  2 टेस्ट मैचों की सीरीज है, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू होगा। उसके बाद टीम इंडिया सामना अफगानिस्तान से होगा और दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी इस बार।

इस गेंदबाज ने बना लिया बड़ा रिकॉर्ड भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?