दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जाने पहले टेस्ट के तीसरे दिन के रिकॉर्ड और आंकड़ों के बारे में यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जाने पहले टेस्ट के तीसरे दिन के रिकॉर्ड और आंकड़ों के बारे में यहां

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से हराया और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

SA vs IND (Pic Source-Twitter)
SA vs IND (Pic Source-Twitter)

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से हराया और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले टेस्ट मैच के खेल के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने 185 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यह उनका टेस्ट में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। यही नहीं मार्को जानसेन ने इस मैच में 84 रनों की नाबाद पारी खेली और यह उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर है। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 163 रनों से पीछे थी। हालांकि टीम का प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। डीन एल्गर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबले 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में जाने

185- डीन एल्गर का यह टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 199 रनों की पारी खेली थी।

84*- मार्को जानसेन का यह टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 रन बनाए थे।

7- कगिसो रबाडा ने टेस्ट में रोहित शर्मा को 7 बार आउट किया है। यही नहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज Kraigg Brathwaite को भी इतनी बार ही आउट किया है। रबाडा ने स्टुअर्ट ब्रॉड को टेस्ट में 10 बार अपना शिकार बनाया है।

23- सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका ने 29 मैच खेले हैं जिसमें से यह उनकी 23वीं टेस्ट जीत है।

2048- विराट कोहली ने 2023 में सभी प्रारूपों को मिलाकर 2000 रनों का आंकड़ा पूरा किया।

61- विराट कोहली ने घर के बाहर टेस्ट क्रिकेट में 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका घर के बाहर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 63 गेंदों में अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया था।

11- दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने टेस्ट में 11 विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने यह कारनामा आज से 100 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन में 1923 में किया था।

51- रबाडा ने भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में 50 विकेट की उपलब्धि हासिल की।

7- विराट कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में सात बार 2000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

28- डीन एल्गर ने अपनी एक पारी में 28 चौके जड़े हैं और यह रिकॉर्ड है।

13- दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपने ही घर में 24 में से 13 टेस्ट मैच जीते हैं। चार भारत में जीते हैं जबकि साथ ड्रॉ में समाप्त हुए हैं।

2- डीन एल्गर ने टेस्ट में भारत के खिलाफ दो बार 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में टॉप पर जैक कैलिस हैं जिन्होंने तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?