Players who gained 15x of their Base Price in IPL Auction

IPL 2024: Players who gained 15x of their Base Price in Auction: इन प्लेयर्स को ऑक्शन में मिले बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा पैसे

कुछ अनकैप्ड प्लेयर्स को मिनी ऑक्शन में मिले करोड़ों रुपये।

IPL 2024 (Photo Source: Twitter) Players who gained 15x of their Base Price in IPL Auction
IPL 2024 (Photo Source: Twitter)

2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 332 खिलाड़ियों की ऑक्शन हुई और 72 को खरीदार मिले। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और डेरिल मिचेल सबसे महंगे खिलाड़ी बने जबकि स्टीवन स्मिथ, जोश हेजलवुड, आदिल रशीद और फिल साल्ट जैसे कुछ बड़े प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा।

कुछ घरेलू नामों ने भी अपनी असाधारण क्रिकेट प्रतिभा के कारण इस ऑक्शन में बड़े डील हासिल किए। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ से कम था लेकिन उनके घरेलू प्रदर्शन ने खरीदारों को उन पर मोटी रकम खर्च करने के लिए मजबूर किया। इस लेख में हम उन पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे, जिन्हे अपने बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा पैसे मिले।

पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्हें IPL  2024 की ऑक्शन में अपने बेस प्राइस से 15 गुने ज्यादा पैसे मिले: 5 uncapped players who gained 15x their base price

5. शाहरुख खान Shahrukh Khan (18.5x)

Shahrukh Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)
Shahrukh Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)
नवंबर में पंजाब किंग्स (PBKS) से रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया था। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी लेकिन पीबीकेएस और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच हुई बिडिंग वॉर के बाद उन्हें गुजरात टाइटन्स (GT) ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

तमिलनाडु के दाएं हाथ के बल्लेबाज को GT टीम में फिनिशर के रूप में खेलते देखा जा सकता है। शाहरुख किंग्स के साथ दो साल के लिए 9 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की बेस प्राइस पर जुड़े थे। हालांकि, वह पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन 2024 में गुजरात में अपने इस प्राइस टैग को सही ठहराने की कोशिश करेंगे।

शाहरुख 2021 से कैश-रिच आईपीएल में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने 33 मैचों में 134.81 की स्ट्राइक रेट से केवल 426 रन बनाए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी नई टीम में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp