'किस्मत वाले' दिनेश कार्तिक ने फैन्स को दिखाया, साल 2023 का अपना पूरा सफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘किस्मत वाले’ दिनेश कार्तिक ने फैन्स को दिखाया, साल 2023 का अपना पूरा सफर

रील वीडियो के जरिए दिनेश कार्तिक ने दिखाया साल 2023 का सफर।

Dinesh Karthik  (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

दिनेश कार्तिक कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं, इस दौरान वो कई बार टीम इंडिया से अंदर-बाहर भी हुए। साथ ही मेगा टूर्नामेंट के लिए इस खिलाड़ी की लॉटरी भी लगी, लेकिन वो खुद को साबित कर नहीं कर पाए। उसके बाद भी कार्तिक की किस्मत ने उनका पूरा साथ दिया और इस बीच उन्होंने फैन्स के साथ खास वीडियो किया है शेयर।

कम क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन फिर भी ज्यादा कमाई करते हैं

जी हां, दिनेश कार्तिक अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके भी ये खिलाड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। कार्तिक अब क्रिकेट के साथ-साथ कमेंट्री भी करते हैं, जहां उनको विदेश में होने वाली सीरीज के लिए भी कमेंट्री करने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में वो खूब कमाई करते हैं, वैसे कार्तिक आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में अब वो IPL के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। दूसरी ओर फैन्स को कार्तिक की कमेंट्री का अंदाज भी काफी ज्यादा पसंद आता है।

तो कुछ ऐसा रहा दिनेश कार्तिक के लिए साल 2023

*रील वीडियो के जरिए दिनेश कार्तिक ने दिखाया साल 2023 का सफर।
*इस वीडियो में उन्होंने कमेंट्री, परिवार और मैदान पर बिताया हुआ समय दिखाया।
*ये खिलाड़ी पूरे साल खुद को अलग-अलग कामों में रखता है काफी बिजी।
*वहीं फैन्स को भी कार्तिक का ये वीडियो आया है काफी ज्यादा पसंद।

दिनेश कार्तिक ने साल 2023 को लेकर ये वीडियो किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

घरेलू क्रिकेट में अभी भी एक्टिव हैं कार्तिक काफी ज्यादा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

RCB टीम ने नहीं छोड़ा साथ

IPL में पहले दिनेश कार्तिक KKR टीम का हिस्सा थे, जिसके बाद उन्हें RCB ने खरीद लिया। साल 2023 का IPL सीजन उनका खास नहीं रहा था, जिसके बाद लग रहा था कि RCB इस खिलाड़ी का साथ छोड़ देगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और टीम ने कार्तिक को रिटेन कर एक बार के लिए सभी को हैरान कर दिया।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?