Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे के बाद, अक्षर को क्यों BCCI और बाकी खिलाड़ी कर रहे थे कॉल? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे के बाद, अक्षर को क्यों BCCI और बाकी खिलाड़ी कर रहे थे कॉल?

Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे को हुए 1 साल पूरे।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant के लिए साल 2022 का अंत काफी खराब हुआ था, जहां पंत अपने घर जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि, किसी को भी उम्मीद नहीं थी की पंत बच जाएंगे। लेकिन वो कहते हैं ना जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, ऐसा ही कुछ पंत के साथ हुआ और वो सही समय पर कार से बाहर आ गए। वहीं अब उनकी IPL टीम यानी की दिल्ली ने इस सड़क हादसे से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है।

फिटनेस पर काफी काम कर रहा है ये खिलाड़ी

सड़क हादसे में Rishabh Pant के घुटनों में काफी चोट लगी थी, वहीं विकेटकीपर के तौर पर उनके घुटने सही रहना काफी अहम चीज है। ऐसे में 1 साल से पंत अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं और पहले से उनमें काफी सुधार है। वहीं खुद से जुड़ी हर अपडेट पंत फैन्स को सोशल मीडिया और इंस्टा स्टोरी के जरिए देते आए हैं।

Rishabh Pant के सड़क हादसे ने अक्षर पटेल की नींद उड़ा दी थी

*Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे को हुए 1 साल पूरे, DC ने शेयर किया वीडियो।
*इस वीडियो में अक्षर पटेल ने बोला- कार देख मुझे तो लगा पंत तो अब गया।
*साथ ही अक्षर पटेल ने बताया की हादसे के बाद सभी ने मुझसे कॉल पर पूछा था पंत का हाल।
*वहीं वीडियो में DC टीम ने दिखाया इस खिलाड़ी का पूरा 1 साल का रिकवरी का सफर।

दिल्ली टीम ने Rishabh Pant को लेकर ये वीडियो किया है पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

हाल ही में फैन्स के साथ ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी पंत ने

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

पंत की जगह कई खिलाड़ियों को मिला मौका

दूसरी ओर पंत को टीम इंडिया से खेले 1 साल का समय हो गया है, ऐसे में इस खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया से कई विकेटकीपर-बल्लेबाज खेले हैं। जहां इस लिस्ट में ईशान किशन, केएस भरत, जितेश शर्मा और संजू सैमसन का नाम शामिल है, दूसरी ओर इस साल वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी केएल राहुल ने निभाई थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?