'वह बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है' Prashid Krishna को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है’ Prashid Krishna को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

सेंचुरियन टेस्ट मैच में कृष्णा को सिर्फ 1 विकेट मिला था। 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X)
Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। तो वहीं इस सीरीज के सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prashid Krishna) को डेब्यू करने का मौका मिला। कृष्णा को मुकेश कुमार के भारतीय टीम होते हुए भी वरीयता दी गई।

हालांकि, कृष्णा अपने डेब्यू मैच में हिट द डैक वाली गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पूरे मैच में उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला, जबकि इसके लिए उन्होंने 93 रन खर्चे। दूसरी ओर, अब कृष्णा का केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध स्थिति में पहुंच गया है।

तो टीम इंडिया ने उनकी तरह ही गेंदबाजी करने वाले आवेश खान को भारतीय टीम के साथ जोड़ा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि दूसरे टेस्ट मैच में आवेश खान प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस कर सकते हैं। दूसरी ओर, इस मैच से पहले एक पूर्व भारतीय गेंदबाज ने प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस गेंदबाज ने कृष्णा को बेचारा और बच्चा करार दिया है।

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पूर्व खिलाड़ी ने नाम ना छापने की शर्त पर पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- बेचारा प्रसिद्ध… वह बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है। उन्हें नहीं पता है कि मैच में दूसरे और तीसरे स्पैल में किस तरह से गेंदबाजी करनी है।

उन्होंने उसे सिर्फ इसलिए चुना कि उनके पास हिट द डैक गेंदबाजी की काबिलियत है। लेकिन वे भूल गए कि उसने कब अपना आखिरी रणजी ट्राॅफी मैच खेला था। इंडिया ए के लिए सिर्फ एक मैच खेलना काफी नहीं हैं।

इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा- आज के समय में परेशानी है कि भारतीय टीम के अगली पीढ़ी के गेंदबाजों में वो उत्साह और आत्मविश्वास नजर नहीं आता है, जैसा कि शमी, बुमराह, सिराज और इशांत में नजर आता है।

आवेश खान भी प्रसिद्ध कृष्णा की तरह ही गेंदबाजी करते हैं, लेकिन वह उनकी तुलना में नियमित तौर पर रेड बाॅल क्रिकेट खेलते हैं। इसलिए वह उनसे बेहतर लेंथ हिट कर सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम की साल 2023 में क्रिकेट जर्नी पर Venkatesh Prasad ने कुछ इस प्रकार दी प्रतिक्रिया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?