टीम इंडिया कोई भी मैच जीते या हारे, सर जडेजा का टशन कम नहीं होता है
गर्दन में परेशानी के चलते जडेजा नहीं खेल पाए थे पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - Dec 30, 2023 6:09 pm

टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के एक लंबे दौरे पर है, जहां इस समय दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन फ्लॉप नजर आया है, पहले टेस्ट में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक ने निराश किया है। दूसरी ओर टीम के स्पिन ऑलराउंडर सर जडेजा अपनी मस्ती में मस्त हैं।
मिला-जुला रहा है टीम इंडिया के लिए दौरा
इस लंबे साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज टीम इंडिया ने टी20 सीरीज से किया था, जहां SKY की कप्तानी में टीम ने इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया था। उसके बाद केएल राहुल की कप्तानी में टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं आखिरी में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें अफ्रीका टीम 1-0 से आगे है फिलहाल।
टीम इंडिया के ‘सर जडेजा’ की बात ही अलग है बॉस
*गर्दन में परेशानी के चलते जडेजा नहीं खेल पाए थे पहला टेस्ट मैच।
*इस बीच अफ्रीका की सैर करने में लगा हुआ है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
*ऐसे में सर जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीरों को किया फैन्स के साथ शेयर।
*जडेजा का 3 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना पक्का है लगभग।
सर जडेजा के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
टीम इंडिया कुछ प्रकार हारी थी पहला टेस्ट मैच
शमी की जगह हुई टीम में नए गेंदबाज की एंट्री
वहीं मोहम्मद शमी इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वो सीरीज से ठीक पहले बाहर हो गए। अब पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया हार चुकी है और इस मैच में भारतीय गेंदबाज बेसर रहे थे। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शमी की जगह को भरा गया है और आवेश खान की भारतीय टीम में एंट्री हुई है। वहीं सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा, जिसे लेकर दोनों टीमों कई बदलाव हो सकते हैं।