दक्षिण अफ्रीका हो जाए तैयार, दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनाने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं भारतीय कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीका हो जाए तैयार, दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनाने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं भारतीय कप्तान

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उन्हें मेजबान के खिलाफ एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। बता दें, सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उन्हें मेजबान के खिलाफ एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने दोनों ही पारियों में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की थी।

पहली पारी में रोहित शर्मा मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में भारतीय कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने उन्हें दोनों पारियों में आउट किया था। अब दूसरे टेस्ट को भारतीय टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

रोहित शर्मा भी दूसरे टेस्ट में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दूसरी टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा के अभ्यास सत्र की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर कहा था कि, ‘कगिसो रबाडा के पास रोहित शर्मा का नंबर है। उन्होंने भारतीय कप्तान को कई बार आउट किया है। पहली पारी में उन्होंने रोहित शर्मा को काफी अच्छी बाउंसर फेंकी थी और दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंद पर भारतीय कप्तान को आउट किया था।’

भारतीय टीम की ओर से पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था जबकि दूसरी पारी में विराट कोहली ने 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। हालांकि कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। यही नहीं भारतीय टीम के गेंदबाज भी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। अब अगर भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतना है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?