NZ vs BAN: 3rd T20I Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच रविवार 31 दिसंबर को तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2023 11:04 पूर्वाह्न

NZ vs BAN: 3rd T20I : न्यूजीलैंड (NZ) और बांग्लादेश (BAN) के बीच रविवार 31 दिसंबर को सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर हराते हुए अपनी पहली T20I जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। वहीं दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है।
बांग्लादेश टीम का इस वक्त आत्मविश्वास सातवें आसमान है, इस कारण से कीवी टीम के सामने सीरीज बराबर करने की चुनौती होगी। दूसरी ओर बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने की कगार पर खड़ी है।
पिच रिपोर्ट (Pitch Report)-
माउंट माउंगानुई में बे ओवल की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। इस मैदान की बाउंड्री 60 से 70 मीटर तक है, जो बल्लेबाजों का काम आसान बनाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है। हालांकि, जैसे-जैसे मुकाबला आगे चलेगा बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद है। पहली पारी की अपेक्षा दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिलेगी। इसलिए गेंद और बल्ले के बीच एक जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मैच विवरण-
- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, तीसरा T20I
- स्थान- बे ओवल, माउंट माउंगानुई
- तारीख व समय- रविवार, 31 दिसंबर सुबह 5:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग- अमेजन प्राइम वीडियो
NZ vs BAN हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच- 19
- न्यूजीलैंड की जीत- 14
- बांग्लादेश की जीत- 04
- नो रिजल्ट- 01
- पहली बार खेले- 3 फरवरी 2010
- अंतिम बार खेले- 29 दिसंबर, 2023
NZ vs BAN संभावित प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंड- डेरिल मिचेल, फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, बेन सियर्स
बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, रोनी तालुकदार, तौहीद हृदोय, शोरफुल इस्लाम, रिशद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान
NZ vs BAN संभावित बेस्ट परफॉर्मर्स-
संभावित बेस्ट बल्लेबाज: लिटन दास
पहले मैच में लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए शानदार बल्लेबाजी की, जबकि साथी बल्लेबाजों ने शुरुआत मिलने के बाद अपने विकेट गंवाए। उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वह तीसरे मैच में भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
संभावित बेस्ट गेंदबाज: महेदी हसन
महेदी हसन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंद से दो विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य की पीछा करने के दौरान 16 गेंदों में महत्वपूर्ण 19 रन भी बनाए। इसलिए, वह निर्णायक मुकाबले में भी मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहेंगे।
आज के मैच की भविष्यवाणी: बांग्लादेश मैच जीतेगा
ये भी पढ़ें- Viral Pic: MS Dhoni से मिले बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई तस्वीर