NZ vs BAN: न्यूजीलैंड की जीत में चमके मिचेल सैंटनर, बांग्लादेश को तीसरे T20I में मिली हार
मिचेल सैंटनर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
अद्यतन - Dec 31, 2023 11:41 am

न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की धारदार गेंदबाजी की बदौलत तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को DLS मेथड से 17 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और माउंट माउंगानुई में बांग्लादेश को 110 रनों पर समेट दिया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 49 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। शोरफुल इस्लाम और महेदी हसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। जेम्स नीशम (28*) और मिचेल सैंटनर (18*) रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे कि बारिश ने मैच में खलल डाला।
न्यूजीलैंड डीएलएस स्कोर 78 से आगे था
जब खेल रुका तो न्यूजीलैंड डीएलएस स्कोर 78 से आगे था और अंत में डकवर्थ लुईस नियम से मेजबान टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसका नतीजा रहा कि वह एक बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। टीम के लिए शांतो ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर के चार विकेट के अलावा साउदी, मिल्ने और बेन सीयर्स को 2-2 विकेट मिले।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और देखते ही देखते 49 रन पर 5 विकेट गिर गए। फिन एलन ने सबसे अधिक 38 रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश ने बुधवार को नेपियर में सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पहली T20I जीत दर्ज की थी।दूसरा टी-20 मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। यह सीरीज अगले साल जून में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दोनों टीमों की तैयारियों का हिस्सा थी। वहीं वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया।
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, David Warner विदाई के लिए तैयार