शतकवीर केएल राहुल इन दिनों अलग स्वैग में हैं, इंस्टा पर कर रहे हैं पूरी टशनबाजी
बल्लेबाज केएल राहुल अपनी स्वैग भरी रील्स के लिए हैं खासे मशहूर।
अद्यतन - Dec 31, 2023 12:53 pm

भले ही टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई हो, लेकिन ये टेस्ट मैच बल्लेबाज केएल राहुल के लिए यादगार रह गया। जहां उन्होंने एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की धरती पर शानदार शतक जड़ दिया, साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर लिए। दूसरी ओर इस पारी के बाद से केएल अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं।
केएल राहुल का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से अलग रिश्ता है
जी हां, केएल राहुल और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का एक अलग रिश्ता है, जिसके 3 बड़े कनेक्शन है। केएल ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, वो टेस्ट मैच भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच था। उसके बाद उन्होंने साल 2021 के अफ्रीका दौरे पर टेस्ट शतक शतक जड़ा था, वो भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच था। अब साल 2023 के दौरे पर अफ्रीका के खिलाफ फिर से राहुल ने 101 रन बनाए, जो फिर से भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच रहा।
टशनबाज केएल राहुल का ये वीडियो तो देख लो एक बार
*बल्लेबाज केएल राहुल अपनी स्वैग भरी रील्स के लिए हैं खासे मशहूर।
*इसी कड़ी में उन्होंने कुछ ऐसी ही रील वीडियो इस बार भी पोस्ट की है।
*केएल नई रील वीडियो में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं।
*राहुल ने अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लगाया था शानदार शतक।
इंस्टाग्राम पर अलग ही स्वैग रहता है बल्लेबाज केएल राहुल का
टीम इंडिया जुटी आखिरी टेस्ट मैच की तैयारियों में
दूसरी ओर टीम इंडिया ने दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की तैयारियां शुरू कर दी है, जहां टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कप्तान रोहित सहित सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया, साथ ही कोच राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में अफ्रीका टीम 1-0 से आगे है और सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा, ये टेस्ट सीरीज WTC के लिहाज से काफी अहम है।