IND W vs AUS W: 'ऋचा घोष का आउट होना टर्निंग पाॅइंट रहा' दूसरे वनडे मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Alyssa Healy - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND W vs AUS W: ‘ऋचा घोष का आउट होना टर्निंग पाॅइंट रहा’ दूसरे वनडे मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 3 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)
Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल 30 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें 3 रन से रोमांचक हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 259 रनों के जबाव में 71 रनों पर दो विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (96 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, मुकाबले में वह शतक बनाने से चूकी, लेकिन उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जेमिमा राॅड्रिग्स (44) के साथ 88 रनों की साझेदारी कर मैच में भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया।

घोष 43वें ओवर में आउट हुई और उस समय भारत को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी। लेकिन भारत इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और उसे मैच में 3 रनों से रोमांचक हार मिली। दूसरी ओर, अब भारत की हार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) का बड़ा बयान सामने आया है। हीली का मानना है कि ऋचा घोष का आउट होना मैच का बड़ा टर्निंग पाॅइंट साबित हुआ।

Alyssa Healy ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट से जीत के बाद एलिसा हीली ने Cricket.com.au. के अनुसार कहा- मुझे लगा हम मैच में 30-40 रन बल्ले के कम बना पाए हैं। लेकिन जब हमने ऋचा घोष का विकेट लिया, तब वह 96 रनों पर थी। तब टीम ने सोचा अब हम मैच में हैं।

हम शायद उन्हें (ऋचा घोष) पहले भी आउट कर सकते थे, लेकिन जब हमने उनका कैच लिया, तो हमें पता था कि वो दबाव में हैं। यह मैच का टर्निंग पाॅइंट साबित रहा। वे मुकाबले में काफी समय तक रन और बाॅल स्कोर के पास थे।

हीली ने आगे कहा- हम बस इतना जानते थे कि अगर हम डाॅट गेंद फेकेंगे तो दबाव बनेगा और मौके मिलेंगे। यह (ऑस्ट्रेलिया) एक ऐसी टीम जो काफी समय से बहुत ही अच्छी रही है। हमने एक बार फिर एक रात ऐसा दोबारा करने में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, David Warner विदाई के लिए तैयार

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?