साल 2023 ने बल्लेबाज रिंकू सिंह के पूरे किए सपने, आज खुश हैं उनके सब अपने
रिंकू सिंह ने Reel वीडियो के जरिए दिखाया साल 2023 का सफर।
अद्यतन - Dec 31, 2023 3:55 pm

जब भी क्रिकेट जगत में साल 2023 की बात होगी, तब रिंकू सिंह के नाम पर चर्चा जरूर होगी। जहां इस खिलाड़ी की 2023 में पूरी जिंदगी बदल गई, IPL से शुरू हुआ ये सफर टीम इंडिया तक जा पहुंचा। ऐसे में रिंकू अपनी लाइफ में कभी भी साल 2023 नहीं भूलेंगे, साथ ही बल्लेबाज ने फैन्स के साथ में एक खास वीडियो शेयर किया है।
रिंकू सिंह को लेकर फैन्स थोड़े नाराज हैं
IPL में रिंकू सिंह KKR टीम का हिस्सा हैं, साथ ही टीम ने 2024 के सीजन के लिए इस खिलाड़ी को रिटेन किया है। ऐसे में रिंकू सिर्फ लाखों की रकम में रिटेन हुए हैं, ये बात फैन्स को पसंद नहीं आए हैं। वहीं जिस गेंदबाज को रिंकू ने लगातार एक के बाद एक छक्के लगाए थे, उस गेंदबाज यानी की यश दयाल को RCB टीम ने 5 करोड़ की भारी रकम में खरीदा है।
साल 2023 रिंकू सिंह को काफी कुछ देकर गया है
*रिंकू सिंह ने Reel वीडियो के जरिए दिखाया साल 2023 का सफर।
*रिंकू ने इस साल IPL 2023 में जड़े थे लगातार 5 बड़े छक्के।
*इसी साल रिंकू ने किया है टीम इंडिया से वनडे और टी20 डेब्यू।
*साथ ही रिंकू ने टीम इंडिया खेलते हुए एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
इंस्टाग्राम पर गजब की रील शेयर की है रिंकू सिंह ने
वनडे सीरीज को लेकर बल्लेबाज ने खास पोस्ट किया था शेयर
बल्लेबाज ने नहीं मानी कभी भी हार
रिंकू सिंह ने अपने छोटे से करियर में काफी मुश्किलों का सामना किया है, साथ ही गरीबी भी रिंकू के हौसले को नहीं तोड़ पाई थी। एक समय बल्लेबाज को साफ-सफाई करने की नौकरी मिल रही थी, लेकिन रिंकू ने वो नौकरी नहीं की और क्रिकेट पर ही फोकस रखा। जिसका नतीजा आज सभी के सामने है, साथ ही रिंकू कहते हैं कि अगर KKR टीम नहीं होती तो उनकी लाइफ कभी भी नहीं बदलती। अब देखना अहम होगा कि और कितने सीजन के लिए टीम रिंकू को रिलीज नहीं करती है।