BBL 2023-2024: Match 21, HUR vs ST आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Hobart Hurricanes vs Sydney Thunder के बीच का मैच?

BBL 2023-2024: Match 21: HUR vs ST Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

सोमवार, 1 जनवरी को 21वें मैच में होबार्ट हरिकेंस का मुकाबला सिडनी थंडर से होगा।

Hobart Hurricanes. (Photo Source: Steve Bell/Getty Images)
Hobart Hurricanes. (Photo Source: Steve Bell/Getty Images)

बिग बैश लीग 2023-2024 के 21वें मैच में, होबार्ट हरिकेन्स (HUR) ‘नए साल’ के दिन (1 जनवरी, 2024) बेलेरिव ओवल में सिडनी थंडर (ST) का सामना करेगी। दोनों टीमें इस सीजन में केवल एक-एक जीत हासिल करने में सफल रही हैं। चार मैच खेलने के बाद होबार्ट हरिकेन्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में हार मिली थी। अपनी खराब शुरुआत के बावजूद, हरीकेन अपने घरेलू मैदान पर एक मजबूत टीम है और सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

दूसरी ओर, सिडनी थंडर ने पांच मैच खेले हैं और उन्हें अपने पिछले तीन मैचों में केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है। बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए, सिडनी थंडर के प्लेयर इस वक्त अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। BBL के पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने के लिए, उन्हें होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

SIX vs ST: मैच डिटेल्स (Match Details)

मैच होबार्ट हरिकेन्स vs सिडनी थंडर, Big Bash League 2023-24
वेन्यू बेलेरिव ओवल, होबार्ट
तारीख और समय रविवार, जनवरी 1, 10:30 AM (IST)
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network and Disney+Hotstar

SIX vs ST: बेलेरिव ओवल की पिच रिपोर्ट (Bellerive Oval Ground Pitch and Conditions)

आगामी मैच के लिए बेलेरिव ओवल की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुलित मुकाबला होने की उम्मीद है। यह पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और यहां बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सहायता मिलने की संभावना है।

ऐतिहासिक रूप से, इस पिच पर 150 से ऊपर का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है। यह स्कोर इस बात को दर्शाता है कि इस पिच पर बल्लेबाजों को अक्सर किस कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम पिच की स्थिति का फायदा उठाने लिए गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

HUR vs ST: हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head Record)

कुल मैच 19
होबार्ट हरिकेन्स जीता 11
सिडनी थंडर जीता 8

HUR vs ST: संभावित प्लेइंग XI (Predicted Playing XI)

होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes, HUR)

मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), बेन मैकडरमॉट, कालेब ज्वेल, मैकलिस्टर राइट, सैम हैन, टिम डेविड, कोरी एंडरसन, क्रिस जॉर्डन, पैट्रिक डूली, नाथन एलिस (कप्तान), रिले मेरेडिथ

सिडनी थंडर (Sydney Thunder, ST)

कैमरून बैनक्रॉफ्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, ओलिवियर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, नाथन मैकएंड्रयू, क्रिस ग्रीन (कप्तान), गुरिंदर संधू, लियाम हैचर, तनवीर सांघा

HUR vs ST: दोनों टीमों के संभावित बेस्ट परफॉर्मर (Probable Best Performers)

संभावित बेस्ट बल्लेबाज: बेन मैकडरमोट

बिग बैश लीग में दिग्गजों में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले बेन मैकडरमॉट ने अभी तक इस साल के टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। बेलेरिव ओवल ग्राउंड की पिच उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि यहां की गति और उछाल का वो अच्छे से फायदा उठा सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज: नाथन एलिस

नाथन एलिस ने टूर्नामेंट में सभी को प्रभावित किया है। विभिन्न प्रकार की गेंदबाजी तकनीकों के साथ-साथ लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति देने में उनका स्किल उन्हें किसी भी विपक्षी बल्लेबाज के लिए एक मजबूत खतरे के रूप में स्थापित करता है। नाथन एलिस इस मैच में भी गेंद से दमदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।

आज के मैच की भविष्यवाणी: सिडनी थंडर जीतेगा आज का मैच

  ये भी पढ़ें –   HEA vs SIX Dream 11 Prediction: 

close whatsapp