दिल जीतना कोई डेविड वॉर्नर से सीखे, आखिरी टेस्ट मैच में फिल ह्यूज के लिए किया स्पेशल काम, फैंस भी हुए इमोशनल
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Jan 3, 2024 3:02 pm

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच होम ग्राउंड सिडनी में खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरने से पहले डेविड वॉर्नर ने दिवंगत फिल ह्यूज की पट्टिका (plaque) को छूआ, और ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फिल ह्यूज को लेकर David Warner ने कही यह बात
ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी फिल ह्यूज को नवंबर 2014 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शेफील्ड शील्ड गेम के दौरान पर गर्दन पर गेंद लग गई थी, जिसके दो दिन बाद उनका निधन हो गया था। 25 साल की उम्र में फिल ह्यूज के निधन से लोगों को गहरा सदमा लगा था। फिल ह्यूज के साथ जब वो हादसा हुआ था तब डेविड वॉर्नर (David Warner) भी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद थे।
अपने फेयरवेल मैच से पहले डेविड वॉर्नर (David Warner) ने फिल ह्यूज को लेकर बातें की, Fox Sports पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे लिए जब वह उस दिन गिरे थे तब उनका यहां होना काफी दुखद और भयानक था। आज भी यह हमें बुरी तरह प्रभावित करता है। मैंने उसे हमेशा दूसरे छोर पर देखा है। सभी लड़के जानते हैं कि वह हमें देख रहा है।’
यह भी पढ़े- ऑस्ट्रेलियाई पीएम की अपील भी गई बेकार, नहीं मिली David Warner की बैगी ग्रीन कैप
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की करें तो, पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहली पारी में पाकिस्तान 313 रनों पर ऑलआउट हो गई।
मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली। और अमेर जमाल ने 82 रन बनाए। वहीं पैट कमिंस ने पांच विकेट अपने नाम किए। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया मात्र एक ओवर खेल पाई। डेविड वॉर्नर (David Warner) (6 रन) और उस्मान ख्वाजा (0) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।