मोहम्मद रिजवान ने सिडनी में महिला से की बदसलूकी, ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने जताई नाराजगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद रिजवान ने सिडनी में महिला से की बदसलूकी, ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने जताई नाराजगी

इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का परिवार पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिला रहे थे और उन्हें सम्मान दे रहे थे।

AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)
AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को समर्पित कर दिया गया।

इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का परिवार पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिल रहा था और उन्हें सम्मान दे रहा था। हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज का एक परिवार सदस्य रिजवान के पास हाथ मिलाने के लिए पहुंचा तब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपना हाथ जोड़ लिया। यह ग्लेन मैकग्रा के परिवार की फीमेल सदस्य थी।

मोहम्मद रिजवान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और तमाम लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ कई लोगों को पाकिस्तानी खिलाड़ी का यह रवैया अच्छा नहीं लगा है और वहीं कुछ लोगों ने रिजवान की तारीफ भी की है।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो तीसरे और अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 313 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 299 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद पाकिस्तान टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 115 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज सैम आयूब ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। 130 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर ने 57 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशेन ने 62* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान टीम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?