केपटाउन में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत लौटे Rohit Sharma, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में करेंगे कप्तानी..!
साउथ अफ्रीका के सफल दौरे के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत वापस लौट आए हैं।
अद्यतन - Jan 6, 2024 8:26 pm

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका दौरे को शानदार अंदाज में खत्म किया। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद सीधा साउथ अफ्रीका दौरे के टेस्ट सीरीज का हिस्सा बने थे। केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाला भारत पहला एशियन देश है।
जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी देख फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के सफल दौरे के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत वापस लौट आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें Rohit Sharma का वो वीडियो-
Captain Rohit Sharma has reached Mumbai.❤️
— Tanay Vasu (@tanayvasu) January 6, 2024
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को एक इनिंग और 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन फिर दूसरे टेस्ट मैच में टीम ने जबरदस्त वापसी की। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे भारतीय कप्तान है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में ऐसा कारनामा किया है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पहले एमएस धोनी ने 2010 दौरे में ऐसा किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा 5 (14) और 0 (8) रन बना पाए थे। वहीं फिर दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 39 (50) और 17* (22) रन की पारी खेली।
यह भी पढ़े- IND vs AFG: भारत आ रहा है विराट कोहली का पक्का दोस्त, अफसोस गेंदबाजी से उड़ाएगा टीम इंडिया के ही होश
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तैयार है टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया 11 जनवरी से घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जो टी20 फॉर्मेट की कमान संभालते हुए नजर आए हैं, इस वक्त चोटिल है। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और केएल राहुल की भी टी20 सेटअप में वापसी हो सकती है। तीनों ही खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल के बाद से अब तक टी20 फॉर्मेट नहीं खेला है।