Rishabh Pant के घर में है खुशी का माहौल, क्रिकेटर की बहन ने किया नई पारी का आगाज
Rishabh Pant ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की एक खबर।
अद्यतन - जनवरी 7, 2024 11:49 पूर्वाह्न

Rishabh Pant का हर एक फैन उनकी टीम इंडिया में वापसी होते हुए देखना चाहता है, वहीं इस साल फैन्स का वो सपना भी पूरा हो जाएगा। जिसे लेकर पंत दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं, इस बीच इन दिनों पंत के घर खुशी का माहौल है और इससे जुड़ी खबर भी खिलाड़ी ने सभी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस साल Rishabh Pant की वापसी पक्की है
जी हां, Rishabh Pant ने करीब 1 साल से क्रिकेट नहीं खेला है, वहीं सड़क हादसे में लगी चोट से वो रिकवर कर चुके हैं। ऐसे में पंत की इस साल क्रिकेट में वापसी पक्की है, साथ ही DC टीम की तरफ से पहले ही बयान आ गया था कि इस साल पंत ही टीम की कप्तानी करेंगे और वो मिनी ऑक्शन के दौरान दुबई में टीम के ऑक्शन टेबल पर मौजूद थे और वो पहले एक्टिव कप्तान बने थे जिन्होंने इस तरह ऑक्शन में भाग लिया था।
Rishabh Pant की बहन को बधाई नहीं देंगे क्या आप लोग?
*Rishabh Pant ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की एक खबर।
*जहां पंत की बहन साक्षी ने शुरू की जीवन की नई पारी शुरू करते हुए की सगाई।
*इसी कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर की है पोस्ट।
*सोशल मीडिया की इन तस्वीरों में पंत अपनी मां और बहन के साथ में आ रहे हैं नजर।
एक नजर Rishabh Pant के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
दुबई में फैन्स के साथ पंत की कुछ तस्वीरें
इंटरनेशनल क्रिकेट में कब होगी वापसी?
एक ओर ये तो साफ है कि पंत इस साल IPL खेलेंगे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी कब होगी इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए वो वापसी कर सकते हैं, तो कुछ खबरें ये भी हैं कि पंत सीधे टी20 वर्ल्ड कप के जरिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। अब वो टीम इंडिया की जर्सी में कब नजर आते हैं, वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।