साल की पहली जीत ने कप्तान रोहित शर्मा को दिया सुकून, 2024 में सवार रहेगा जीत का जुनून - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल की पहली जीत ने कप्तान रोहित शर्मा को दिया सुकून, 2024 में सवार रहेगा जीत का जुनून

कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को किया पोस्ट।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब अपना जीवन पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही टीम इंडिया ने साल 2024 का आगाज जीत के साथ किया है। अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट की जीत ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मूड बदला है, ऐसे में हिटमैन भी अब उत्साह से लबरेज हैं।

एक नई अपडेट आई है कप्तान रोहित शर्मा को लेकर

टीम इंडिया को अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, 3 टी20 मैचों की ये सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है। जिसे लेकर खबरें ये आ रही है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, वैसे इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था।

कप्तान रोहित शर्मा की खुशी हुई आउट ऑफ कंट्रोल

*कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को किया पोस्ट।
*अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज की हैं ये सभी की सभी तस्वीरें।
*कैप्शन में हिटमैन ने लिखा- साल की क्या शानदार शुरूआत की है।
*वहीं कुछ ही देर में इस पोस्ट पर आ गए हैं कई लाखों लाइक्स भी।

टेस्ट सीरीज को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का सोशल मीडियो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वाइफ के साथ नए साल के मौके पर हिटमैन ने शेयर की थी ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

महज डेढ़ दिन में खत्म हुआ था आखिरी टेस्ट मैच

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज थी, पहला मैच अफ्रीका ने अपने नाम किया था। तो दूसरा टेस्ट टीम इंडिया ने जीता था, केप टाउन में हुआ दूसरा टेस्ट मैच महज डेढ़ दिन में खत्म हो गया था। मैच की पहली पारी में सिराज ने 6 विकेट अपने नाम किए थे, तो दूसरी पारी में बुमराह 6 विकेट ले गए हैं। साथ ही गेंदों के लिहाज से ये सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा है क्रिकेट इतिहास का, दूसरी ओर अफ्रीका को केप टाउन में टेस्ट मैच हराने का कारनामा करने वाली भारत पहली एशिया की टीम बनी है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?