केप टाउन टेस्ट में 7 विकेट क्या ले लिए, मोहम्मद सिराज का तो एटीट्यूड ही बदला गया पूरा भाई
टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं मोहम्मद सिराज।
अद्यतन - Jan 8, 2024 5:34 pm

अफ्रीका को केप टाउन टेस्ट में हराने के पीछे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का बहुत बड़ा हाथ, जहां सिराज की रफ्तार के आगे मेजबान बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। वहीं इस टेस्ट मैच के बाद से गेंदबाज का स्वैग ही अलग नजर आ रहा है, जिसका नजारा उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिला है।
केप टाउन टेस्ट में ऐसा क्या कर दिया था मोहम्मद सिराज ने?
टीम इंडिया ने महज डेढ़ दिन में केप टाउन टेस्ट खत्म कर दिया था, मैच के पहले दिन फैन्स को तीन पारी देखने को मिली थी। वहीं मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में अपने नाम 6 विकेट किए थे, तो दूसरी पारी में उनके खाते मे 1 विकेट आया था। ऐसे मे गेंदबाज ने कुल 7 विकेट लिए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।
मोहम्मद सिराज का अब एटीट्यूड देख रहे हो आप लोग
*टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं मोहम्मद सिराज।
*जिसे लेकर सिराज ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीर की हैं फैन्स के साथ में शेयर।
*जहां इन तस्वीरों में तेज गेंदबाज का स्वैग काफी ज्यादा ही अलग नजर आ रहा है।
*ब्लैक कलर के आउट फिट के साथ, काले रंग के चश्मे में टशन दिखा रहा है ये गेंदबाज।
फैन्स के साथ कुछ ऐसे नई अपडेट शेयर की है मोहम्मद सिराज ने
टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वाला सोशल मीडिया पोस्ट
टी20 सीरीज से दिया गया आराम
दूसरी ओर टीम इंडिया को अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 11 जनवरी से होगा और इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वहीं इस सीरीज से मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, साथ ही बुमराह और जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को देखते हुए, ये फैसला लिया गया है। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से सिराज लगातार क्रिकेट खेल रहे थे और उन्हें आराम की जरूरत थी।