इधर मोहम्मद शमी को Arjuna Award मिला, उधर गेंदबाज ने इंस्टा पर लंबा नोट शेयर कर डाला
वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले शमी हुए Arjuna Award से सम्मानित।
अद्यतन - Jan 9, 2024 3:02 pm

आज आपको हर जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नजर आएंगे, जहां इस खिलाड़ी को Arjuna Award से सम्मानित किया गया और उसकी तस्वीरों के अलावा वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है। दूसरी ओर सभी साथी खिलाड़ी रफ्तार के सौदागर को बधाई देने में लगे हैं, इस बीच शमी का पोस्ट भी सामने आ गया है सोशल मीडिया पर।
मैदान पर कब वापसी होगी तेज गेंदबाज की?
मोहम्मद शमी फिलहाल चोट के कारण क्रिकेट से दूर है, अफ्रीका के खिलाफ वो टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं अब शमी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा बात नहीं की है लेकिन शमी ने कहा है कि मैं अपनी वापसी को लेकर इन दिनों मेहनत कर रहा हूं और जल्द ही मैदान पर आप लोगों के लिए खेलता हुआ नजर आने वाला हूं।
Arjuna Award मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
*वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले शमी हुए Arjuna Award से सम्मानित।
*मोहम्मद शमी ने Arjuna Award मिलने वाला वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*गेंदबाज ने कैप्शन में लिखा- आज मुझे ये अवॉर्ड हासिल कर के बहुत गर्व हो रहा है।
*साथ ही उन्होंने अपने परिवार, कोच, BCCI और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया।
मोहम्मद शमी का ये पोस्ट सामने आया है Arjuna Award मिलने के बाद
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर भी शमी का वीडियो किया गया है शेयर
हाल में आई रिपोर्ट्स ने किया था काफी हैरान
वहीं शमी को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई थी, जिसने एक बार के लिए शमी को हैरान कर दिया था। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शमी पूरे वर्ल्ड कप 2023 में चोट से परेशान थे, लेकिन उन्होंने इंजेक्शन के सहारे पर पूरा टूर्नामेंट खेला था। ऐसा ही कुछ शमी के साथ साल 2019 वर्ल्ड कप में भी हुआ था, तब ये तेज गेंदबाज घुटने की चोट से काफी ज्यादा परेशान था और तब भी उन्होंने इंजेक्शन के सहारे पूरा वर्ल्ड कप खेला था।