आकाश चोपड़ा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के पास अच्छी बल्लेबाजी है और इसका दबाव भारतीय गेंदबाजों पर भी होगा- आकाश चोपड़ा 

भारत और अफगानिस्तान गुरुवार, 11 जनवरी को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

भारत और अफगानिस्तान गुरुवार, 11 जनवरी को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैच से पहले, फेमस क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने एक हालिया वीडियो में इस मैच का प्रिव्यू करते हुए अपनी राय साझा की। चोपड़ा ने अफगानिस्तान की मजबूत टीम को लेकर बात करते हुए अपने चर्चा की शुरुआत की इसके साथ ही उन्होंने राशिद खान की को लेकर भी अपना बयान दिया।

दरअसल चोट को वजह से राशिद खान इस सीरीज के लिए टीम के हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके बावजूद चोपड़ा ने टीम की ताकत पर जोर दिया, खासकर बल्लेबाजी विभाग में। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, “अफगानिस्तान एक बहुत बड़ी टीम के साथ आया है। रहमानुल्लाह गुरबाज से लेकर गुलबदीन नायब तक, उनके पास काफी हीटिंग अबिलटी है। दबाव इस टीम की बल्लेबाजी पर होगा क्योंकि वे किसी भी मामले में अच्छी गेंदबाजी करते हैं।”

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप में रहमानुल्लाह गुरबाज की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “बल्लेबाजी में, अगर रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला बोलता है, तो रहमानुल्लाह सुभानल्लाह, माशाल्लाह बन जाएंगे। उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाजों के समर्थन की आवश्यकता होगी। अगर अफगान बल्लेबाज रनों का योगदान देते हैं, तो यह देखने लायक प्रतियोगिता है।”

चोपड़ा ने नजीबुल्लाह जादरान की दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद जताते हुए एक हाई स्कोरिंग मैच की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, “मेरी नजरें फिर से नजीबुल्लाह जादरान पर होंगी क्योंकि वह जोरदार छक्के मारता है। उनके पास बल्लेबाजी में अच्छी ताकत है। जो भी टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनेगा क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा।  यह 180 से 200 रन का मैच हो सकता है।”

हालांकि, चोपड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए अत्यधिक आक्रामक रणनीतियों के प्रति आगाह किया और शुरुआत से ही 200+ स्कोर का लक्ष्य रखने की सलाह दी। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह का दृष्टिकोण उल्टा पड़ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कुल अंत में टोटल स्कोर कम हो सकता है।

यह व्ही पढ़े :ऑस्ट्रेलिया फैंस के लिए खुशखबरी, हॉलीवुड स्टाइल में SCG ग्राउंड पर एंट्री लेंगे डेविड वार्नर

close whatsapp