Ranji Trophy 2024: आंध्र टीम में नहीं चली मनमानी, तो हनुमा विहारी ने छोड़ी कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: आंध्र टीम में नहीं चली मनमानी, तो हनुमा विहारी ने छोड़ी कप्तानी

आंध्रा ने जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में अपना पहला मैच बंगाल के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त किया।

Hanuma Vihari. (Image Source: BCCI Domestic)
Hanuma Vihari. (Image Source: BCCI Domestic)

Ranji Trophy 2024: आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम को जारी रणजी ट्रॉफी 2024 के शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के स्टार बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने बीच सीजन में आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है।

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई के खिलाफ आंध्र के मुकाबले से एक दिन पहले अपनी टीम को झटका दिया है। विहारी के इस्तीफे के बाद हाल ही में शानदार शतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज रिकी भुई (Ricky Bhui) को आंध्रा का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

Hanuma Vihari ने छोड़ी आंध्र की कप्तानी

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने यह कदम रिकी भुई (Ricky Bhui) के इस खुलासे के कुछ दिनों बाद उठाया कि उन्होंने टीम में एक नया नियम बनाया है कि कोई भी खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाएगा।

यहां पढ़िए: क्रिकेट फैंस के बड़ी खबर, पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज के लिए BCCI ने भरी हामी!

इस नियम को कथित तौर पर कई खिलाड़ियों ने मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने कप्तानी छोड़ दी, लेकिन रिकी भुई (Ricky Bhui) ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला लिया।

हनुमा विहारी के कुछ निजी कारण हैं: रिकी भुई

रिकी भुई ने आधिकारिक बयान में कहा: “हनुमा विहारी के कुछ निजी कारण हैं, इसलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं, यही उनके कप्तानी छोड़ने के पीछे का कारण है। मैं 10 साल तक एक ही ग्रुप का हिस्सा रहा हूं और पहले भी खेल के सभी प्रारूपों में कप्तान रह चुका हूं, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने बंगाल को जीतने नहीं दिया, और पहली पारी में बढ़त लेने के बाद हमने लय हासिल कर ली है। अब महत्वपूर्ण बात इस मोमेंटम को बनाए रखना है। यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि कप्तान कौन है।”

आपको बता दें, आंध्र ने जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में अपना पहला मैच बंगाल के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त किया, और अब उनका सामना 12 जनवरी से मुंबई से है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?