बल्ले से कुछ रन निकले नहीं, बस इंस्टा पर खुद को COOL दिखाना शुरू कर दिया बाबर आजम ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्ले से कुछ रन निकले नहीं, बस इंस्टा पर खुद को COOL दिखाना शुरू कर दिया बाबर आजम ने

कीवी टीम के खिलाफ बाबर आजम ने खेली थी 57 रनों की पारी।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में बाबर आजम बल्ले से बुरी तरह फेल हुए थे, जिसके बाद वो टीम की आंखों में चुबने लगे थे। लेकिन जैसे ही टीम और प्रारूप बदला वैसे ही बाबर का बल्ला बोलने लग गया, जहां इस खिलाड़ी ने कीवी टीम के खिलाफ जमकर रन बनाए। बस उसके बाद ये खिलाड़ी फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया और फैन्स के साथ पोस्ट शेयर कर डाला।

बाबर आजम का चला बल्लालेकिन पाक टीम हारी

भले ही न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बाद भी पाक टीम हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था, इस दौरान पाक टीम के गेंदबाजों ने जमकर रन लीक किए। वहीं जब बारी बल्लेबाजी की आई, तो शाहीन के खिलाड़ी विशाल टारगे के आगे कुछ नहीं कर पाए और कीवी टीम ने ये मैच 46 रनों से अपने नाम कर लिया।

50 रन क्या बना लिए, बाबर आजम खुद को रोहित शर्मा समझ रहे हैं

*कीवी टीम के खिलाफ बाबर आजम ने खेली थी 57 रनों की पारी।
*जिसके बाद बाबर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर में बाबर ब्लैक आउट फिट में नजर आ रहे हैं काफी ज्यादा ही खुश।
*टीम की हार से नहीं पड़ बाबर को कोई फर्क, बस खुद के प्रदर्शन पर है ध्यान।

आप भी देख लो बाबर आजम का नया सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

पहले टी20 मैच का कुछ प्रकार था स्कोरकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

फैन्स को सिर्फ बाबर ही पसंद आते हैं

भले ही बाबर को प्रेशर के चलते पाकिस्तान टीम की कप्तानी को अलविदा कहना पड़ा था, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान टीम के फैन्स बाबर आजम को ही पसंद करते हैं। PCB जब भी कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती है, उसके कमेंट बॉक्स में बाबर को लेकर फैन्स काफी कुछ लिखते हैं। सिर्फ वर्ल्ड कप के खराब प्रदर्शन के कारण बाबर को कप्तानी छोड़ने पड़ी थी, उससे पहले उनकी कप्तानी में पाक टीम ने कई मेगा टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल खेले हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?