Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे Bhuvneshwar Kumar ने रणजी ट्राॅफी में गाड़े झंडे, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे Bhuvneshwar Kumar ने रणजी ट्राॅफी में गाड़े झंडे, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला?

बंगाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है भुवी ने 

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X)
Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024 Uttar Pradesh vs Bengal: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 6 साल वापसी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि जारी रणजी ट्राॅफी के एलीट ग्रुप बी में भुवी ने यूपी के लिए खेलते हुए बंगाल टीम के खिलाफ आज 13 जनवरी को खेल के दूसरे दिन असाधारण खेल दिखाया।

मुकाबले में आज भुवी ने बंगाल टीम के 8 खिलाड़ियों का शिकार किया, जिसकी बदौलत बंगाल पहली पारी में 188 रनों से आगे नहीं बढ़ सकी। बता दें कि भुवी ने मुकाबले में 22 ओवर फेंके जिसमें 5 मेडन ओवर भी शामिल थे। तो वहीं उन्होंने कुल 41 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए।

यूपी बनाम बंगाल, एलीट ग्रुप बी दूसरे दिन का हाल:

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन की समाप्ति पर यूपी ने दूसरी पारी में 18 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय समर्थ सिंह 21* और विकेटकीपर आर्यन जुयाल 20* रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं यूपी की पहली पारी के बारे में आपको बताएं तो वह बंगाल की कमाल की गेंदबाजी के सामने 20.5 ओवर में सिर्फ 60 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। यूपी के लिए पहली पारी में समर्थ सिंह ही 13 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे, तो सिर्फ तीन खिलाड़ी ही दहाई के अंक तक पहुंचने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर, बंगाल ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी दिखाई, और मोहम्मद कैफ को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा ईशान पोरेल 2 और सूरज सिंधू जायसवाल 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल 188 रनों पर ऑलआउट हो गई, लेकिन उसने फिर भी यूपी पर 128 रनों की बढ़त बना ली। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वह यूपी को दूसरी पारी में कितने रनों के भीतर आउट कर पाती है?

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024: Arjun Tendulkar ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेली 70 रनों की तेज पारी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?