विराट कोहली ने ग्लोबल सुपरस्टार नोवाक जोकोविच के साथ पहली बातचीत का खुलासा किया
कोहली ने बताया कि वह नोवाक के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़े थे।
अद्यतन - Jan 14, 2024 1:51 pm

विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान ने डिफेडिंग ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जोकोविच के साथ उनकी मैसेज के जरिए बातचीत होती है।
बता दें कि जोकोविच (Novak Djokovic) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) से दोस्ती का खुलासा किया था और उनकी जमकर तारीफ की थी। वह कोहली से व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिले, लेकिन मैसेज के जरिए बातचीत के बारे में बताया था। वहीं अब कोहली ने अपनी प्रशंसा का जवाब देते हुए जोकोविच (Novak Djokovic) के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में कोहली (Virat Kohli) कहते हैं, मैं नोवाक के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़ा था। मैंने बस एक बार इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल देखा और तभी मैंने मैसेज बटन दबाया। और फिर, मैंने उनका मैसेज अपने डीएम पर देखा। तब से हमने एक-दूसरे को मैसेज भेजना और बातचीत करना शुरू कर दिया।
यह रहा वीडियो
𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗙𝗲𝗮𝘁𝘂𝗿𝗲
Virat Kohli 🤝 Novak Djokovic
Two 🐐 🐐, one special bond 💙
Virat Kohli shares the story about his newest "text buddy" 👌👌 – By @ameyatilak#TeamIndia | @imVkohli | @DjokerNole | @AustralianOpen
𝙋.𝙎. – "Hey Novak 👋 – Good luck at AO" pic.twitter.com/PEPQnydwJB
— BCCI (@BCCI) January 14, 2024
उन्होंने कहा, पहली बार मैंने अपने मैसेज देखे, मैंने देखा कि उन्होंने खुद मुझे मैसेज किया है। और मैं बस यह देखना चाहता था कि क्या यह फेक अकाउंट या ऐसा ही कुछ है। लेकिन फिर, मैंने इसकी दोबारा जांच की और यह असली था, फिर हमने बात की।
कोहली ने यह भी कहा कि, मैंने उन्हें उनकी सभी अद्भुत उपलब्धियों के लिए बधाई दी। जब मैंने हाल ही में अपना 50वां ODI शतक बनाया, तो उन्होंने एक स्टोरी लगाई और मुझे मैसेज भी किया। वैश्विक एथलीटों के साथ जुड़ना आपसी प्रशंसा, सम्मान और वास्तव में अच्छा है।
बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में नहीं खेले थे। अब वह दूसरे टी-20 में नजर आएंगे। वहीं टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे- BCCI अधिकारी का दावा