केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में हटाना भारत को पड़ सकता है काफी महंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में हटाना भारत को पड़ सकता है काफी महंगा

केएल राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

KL Rahul (Pic Source-Twitter)
KL Rahul (Pic Source-Twitter)

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में केएल राहुल ने नंबर 6 पर काफी अच्छी बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग भी उनकी शानदार रही।

हालांकि टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के ऊपर ज्यादा वर्कलोड नहीं डालना चाहती है। बीसीसीआई सूत्र ने टाइम्स आफ इंडिया को बताया कि टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को सिर्फ बल्लेबाज के रूप में बैक कर रहा है।

हालांकि केएल राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन मुख्य कारणों के बारे में कि आखिर क्यों टीम मैनेजमेंट को केएल राहुल को विकेटकीपर के पद से आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नहीं हटाना चाहिए।

1- केएल राहुल के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी है काफी अनुभव

KL-Rahul. (Photo Source: BCCI/Twitter)
KL-Rahul. (Photo Source: BCCI/Twitter)

केएल राहुल के अलावा भारतीय टीम ने पहले और दूसरे टेस्ट के लिए युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल और केएस भरत को शामिल किया है। 5 टेस्ट मैच में केएस भारत ने 18 के ऊपर के औसत से सिर्फ 129 रन ही बनाए हैं। यही नहीं उनकी विकेटकीपिंग भी इतनी अच्छी नहीं रही है।

ध्रुव जुरेल की बात की जाए तो उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपिंग का अनुभव इतना ज्यादा नहीं है। ईशान किशन की अनुपलब्धता में केएल राहुल भारतीय टीम की विकेटकीपिंग काफी अच्छी तरह से कर सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp