जनवरी 14 – Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 15, 2024 11:51 am

1) VIDEO: क्रिकेट इतिहास में आपने नहीं देखा होगा ऐसा हैरतअंगेज कैच, कीवी फील्डर ने किया कारनामा
क्रिकेट के मैदान पर तो एक से बढ़कर एक कारनामे देखे होंगे लेकिन न्यूजीलैंड में खेले जा रहे सुपर स्मैश में जो हुआ वह शायद ही कभी कभार देखने को मिलता है। ऐसा हुआ सुपर स्मैश के मैच में जब ट्रॉय जॉनसन ने एक हैरतअंगेज कैच को ऐसे मुमकिन बना दिया जिसकी कोई कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। (पढ़ें पूरी खबर)
2) “मुझे अब तक कोहली से मिलने का मौका नहीं मिला है लेकिन…..”- टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की शुरुआत आज से हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने क्रिकेट जगत के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग मौजूदा समय में किसी भी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) विराट कोहली ने ग्लोबल सुपरस्टार नोवाक जोकोविच के साथ पहली बातचीत का खुलासा किया
विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान ने डिफेडिंग ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जोकोविच के साथ उनकी मैसेज के जरिए बातचीत होती है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) विराट कोहली को अभी से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए- आकाश चोपड़ा
विराट कोहली की T20I में वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार के बाद स्टार बल्लेबाज सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला मैच खेलेंगे। वह इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। वहीं आपको बता दें कि, 35 वर्षीय खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टॉप रन-स्कोरर था, और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) ‘मैं बिल्कुल भी नकारात्मक विचार नहीं सोचना चाहता’ वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करने से पहले Steve Smith
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पर वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 जनवरी से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Shaun Marsh Retirement: 16 साल पहले IPL में बल्ले से मचाया था तहलका, अब जाकर लिया क्रिकेट से संन्यास
मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाड़ी शॉन मार्श ने आधिकारिक तौर पर पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अनुभवी क्रिकेटर ने सप्ताह के अंत में अपने साथियों के सामने घोषणा करते हुए बताया कि सिडनी थंडर के खिलाफ आगामी मुकाबला बिग बैश लीग में उनका आखिरी मुकाबला होगा। (पढ़ें पूरी खबर)
7) BBL 2024: सीजन के अंत में पर्थ स्कॉर्चर्स ने इस धाकड़ बल्लेबाज को किया स्क्वॉड में शामिल
बिग बैश लीग (BBL) 2024 में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम इस वक्त 13 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। इस बीच पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए मार्कस हैरिस को स्क्वॉड में शामिल किया है। इससे पहले स्कॉर्चर्स को झटका लगा था, क्योंकि जैक क्रॉली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए और लॉरी इवांस ILT20 डील के कारण वापस लौट गए। (पढ़ें पूरी खबर)
8) NZ vs PAK: डेरिल मिचेल के शाॅट से टूटा कैमरा तो बाबर आजम ने कैमरामैन से मिलाया हाथ, देखें वायरल वीडियो
NZ vs PAK 2nd T20: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं मिचेल की इस आक्रामकता की झलक, आज 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में जारी दूसरे टी20 मैच में देखने को मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में हटाना भारत को पड़ सकता है काफी महंगा
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में केएल राहुल ने नंबर 6 पर काफी अच्छी बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग भी उनकी शानदार रही। (पढ़ें पूरी खबर)