IND vs ENG: इंग्लिश टीम के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI में ध्रुव जुरेल को नहीं देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लिश टीम के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI में ध्रुव जुरेल को नहीं देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रहे 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेलना है।

Dhruv Jurel and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)
Dhruv Jurel and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस चीज पर सवाल उठाया है कि आखिर क्यों इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए सरफराज खान और ईशान किशन की जगह ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रहे 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेलना है।

इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है जिसमें केएल राहुल और केएस भरत के साथ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने इस चीज पर सवाल उठाया कि आखिर क्यों सरफराज खान और ईशान किशन की जगह ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में जगह मिली है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा की हुई वीडियो में कहा कि, ‘ध्रुव जुरेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है। उन्होंने सिर्फ 15 मैच खेले हैं और 19 पारियों में 790 रन बनाए हैं। हां, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 250 के पास रहा है और 46.50 खराब औसत नहीं है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं।

अगर ऐसा देखा जाए तो क्या यह प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट के लिए सही है? और अगर ऐसा है तो सरफराज को क्या करना चाहिए? क्या हमें यह मान लेना चाहिए कि जब तक किशन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जाकर रन नहीं बनाते हैं उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा?’

भारतीय टीम की प्लेइंग XI में मैं ध्रुव जुरेल को नहीं देखता हूं: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘ध्रुव जुरेल का चयन काफी हैरान कर देने वाला था। पहली बात तो यह है कि मैं उन्हें खेलते हुए बिल्कुल भी नहीं देखता हूं। केएल राहुल विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका में भी कैच छूटे थे, कोई भी कैच छोड़ सकता है लेकिन अगर आप अश्विन, जडेजा और अक्षर के खिलाफ खेल रहे हैं तो आपको कैच पकड़ने जरूरी होंगे।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?