NZ vs PAK: हैमस्ट्रिंग के कारण दूसरे टी20 मैच से रिटायर हर्ट हुए Kane Williamson, लेकिन फिर भी टीम ने जीता मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs PAK: हैमस्ट्रिंग के कारण दूसरे टी20 मैच से रिटायर हर्ट हुए Kane Williamson, लेकिन फिर भी टीम ने जीता मैच

दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल की है। 

Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)
Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

NZ vs PAK 2nd T20: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 14 जनवरी, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टाॅस हारकर बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी, लेकिन फिर भी टीम ने जीत हासिल की है।

बता दें कि मुकाबले की पहली पारी के दौरान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए केन विलियमसन को दाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई। तो वहीं केन की यह इंजरी इतनी ज्यादा गंभीर थी कि उन्हें इसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह 26 रन बनाकर मैदान से बाहर गए और इसके बाद टिम साउदी ने स्टैंड इन कप्तान की जिम्मेदारी संभाली।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरे टी20 मैच का हाल:

तो वहीं, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से फिन एलन ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, तो कप्तान केन विलियमसन ने 26 रनों का योगदान दिया।

साथ ही डेविड काॅन्वे ने 20 और डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर 25 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो हारिस रऊफ को 3 और अब्बास अफरीदी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा आमेर जमाल और उस्मा मीर को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद जब पाकिस्तान न्यूजीलैंड से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 173 रन ही बना पाई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम 66 और फखर जमां ही 50 रनों की बड़ी पारी खेल पाए।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एडम मिल को 4 विकेट मिले, तो टिम साउदी, बेन सीर्स और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले। इसके साथ ही इस जीत के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

ये भी पढ़ें- AUS vs WI 2024: ‘मैं बिल्कुल भी नकारात्मक विचार नहीं सोचना चाहता’ वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करने से पहले Steve Smith

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?