Ranji Trophy 2024: टेस्ट क्रिकेट में कई धुरंधरों की सफलता के इस तरीके को 'बोरिंग' बता रहे हैं श्रेयस अय्यर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: टेस्ट क्रिकेट में कई धुरंधरों की सफलता के इस तरीके को ‘बोरिंग’ बता रहे हैं श्रेयस अय्यर!

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

Shreyas Iyer. (Image Source: Getty Images)
Shreyas Iyer. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टेस्ट क्रिकेट में गेंद छोड़ने को “उबाऊ” बताया है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने कहा कि वह नेगेटिव गेंदबाजी रणनीति के खिलाफ भी आक्रामक शॉट खेलना पसंद करते हैं।

जारी रणजी ट्रॉफी 2024 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुंबई की 10 विकेट की शानदार जीत के बाद, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी अप्रोच को लेकर बड़ा बयान दिया है। हालांकि, 29-वर्षीय दाएं-हाथ के बल्लेबाज को इस रणजी मैच में सीमित समय मिला, जिसके बावजूद भारतीय स्टार ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

मैं आक्रामक अप्रोच बनाए रखूंगा: Shreyas Iyer

जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को स्टंप्स से शॉर्ट डिलीवरी और वाइड डिलीवरी की बौछार का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने अपने शॉट्स खेले, लेकिन उन्होंने इसे “नकारात्मक” रणनीति बताया है। आपको बता दें, भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए अय्यर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

यहां पढ़िए: IND vs AFG 2024: T20I क्रिकेट में वापसी पर आकाश चोपड़ा को विराट कोहली की बल्लेबाजी में नजर आई सबसे बड़ी खामी

क्रिकटुडे के अनुसार, श्रेयस अय्यर ने एक रणजी मैच के बाद कहा: “मैं आक्रामक अप्रोच बनाए रखूंगा चाहे फिर परिस्थितयां जो भी हों। आपको पारी की शुरुआत में रक्षात्मक और सुरक्षित गेंदबाजी का सामना करते समय लक्ष्य रन बनाना और टीम को एक निश्चित स्टेज तक ले जाना होता है। यह मेरी मानसिकता थी और मैं इस पर कायम रहा। मैं स्कोर की परवाह किए बिना खुश था।

‘मैं गेंद छोड़ने से ऊब जाता’

आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों ने मेरी ताकत को सीमित करते हुए रक्षात्मक गेंदबाजी की। उनके छोटी गेंदों से शुरुआत करने के बावजूद मैंने बाउंड्री लगाई। गेंदबाजों की लगातार नेगेटिव अप्रोच का सामना करते हुए, मुझे स्ट्रोक्स खेलने पड़े, क्योंकि मैं गेंद छोड़ने से ऊब जाता। इसलिए, मैंने परिस्थितियों को देखते हुए आक्रामक शॉट्स खेलने का विकल्प चुना।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?