IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की अटैकिंग बल्लेबाजी वाले बयान पर AB de Villiers की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की अटैकिंग बल्लेबाजी वाले बयान पर AB de Villiers की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होने वाली है। 

Shreyas Iyer and Ab de villiers (Image Credit- Twitter)
Shreyas Iyer and Ab de villiers (Image Credit- Twitter)

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करने वाली है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।

तो वहीं इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer ) ने बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने हाल में ही कहा था कि वह इस सीरीज में परिस्थितियों की परवाह किए बिना ही अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं।

दूसरी ओर, अब श्रेयस अय्यर के इस बयान पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है। डिविलियर्स का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट ऐसे नहीं चलता है।

श्रेयस अय्यर को लेकर डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि श्रेयस अय्यर को लेकर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- मुझे इस (श्रेयस अय्यर) खिलाड़ी को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। वह पाॅजिटिव माइंटसेट के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सीरीज में खेलने के लिए तैयार है।

डिविलियर्स ने आगे कहा- हालांकि, उन्होंने जो बात कही है, मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ सही हैं। आपके सामने कोई भी स्थिति आए, आप सिर्फ पाॅजिटिव क्रिकेट खेलेंगे। टेस्ट क्रिकेट इस तरह काम नहीं करता है। लेकिन उन्हें इसे खुद ही सुलझाना होगा।

लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें बस पाॅजिटिव सोचने की जरूरत है। वे जब बल्लेबाजी करने जाए तो सोचें कि मैं मैच जिताऊ पारी खेलने जा रहा हूं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट आपको एक पूरे दिन पाॅजिटिव तरह से बल्लेबाजी करने की अनुमति नहीं देता है। आपको परिस्थिति के अनुकूल ढलना होगा।

ये भी पढ़ें- जाने कौन है कैरेबियाई पेसर Shamar Joseph जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली गेंद पर स्मिथ का विकेट लेकर मचाई सनसनी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?