IND v AFG: दो-दो सुपर ओवर, टोटल 45.3 ओवर, तब जाकर भारत कर पाया अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v AFG: दो-दो सुपर ओवर, टोटल 45.3 ओवर, तब जाकर भारत कर पाया अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया

भारतीय टीम की जीत में रवि विश्नोई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व तीसरा मैच आज 17 जनवरी, बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक तरीके से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के साथ भारत ने अफगानिस्तान का तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की शुरूआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। भारत ने 4.3 ओवर में टाॅप ऑर्डर के चार विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल (4), विराट कोहली (0), शिवम दूबे (1) और संजू सैमसन (0) सस्ते में आउट हो कर पवेलियन लौट चुके थे।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिंकू ने रोहित का भरपूर साथ दिया और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए रिकाॅर्ड 190 रनों की साझेदारी कर भारत का कुल स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मैन इन ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

मुकाबले में रोहित ने 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 121* रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। तो वहीं दूसरी ओर रिंकू सिंह 69* रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो फरीद अहमद ने 3 विकेट निकाले तो अजमतुल्लाह उमरजई को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब अफगानिस्तान भारत से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए, और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अर्धशतकीय पारी खेली, तो गुलाबदीन नायब 55* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं इसके बाद सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकेश कुमार के ओवर में 16 रन बनाए। इन रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम भी 16 रन ही बना पाई और मैच एक बार फिर से दूसरे सुपर ओवर में गया।

इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए, जिसे अफगानिस्तान रवि विश्नोई द्वारा फेंके गए ओवर में हासिल नहीं कर पाई। विश्नोई ने पहली गेंद पर मोहम्मद नबी और तीसरी गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर, भारत को रोमांचक तरीके से जीत दिला दी।

https://twitter.com/ok_uk_/status/1747680957380125160

https://twitter.com/RoSixSharma/status/1747680248425308602

https://twitter.com/NTRcult4ever/status/1747677662381040100

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: लाइव मैच में रोहित ने अंपायर से की मसखरी, कहा- ‘दो जीरो हो गया और ऊपर से….’ देखें वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?