Ajinkya Rahane के लिए टूट रहा है टीम इंडिया में वापसी का सपना, रणजी मैच में फिर हुए फेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ajinkya Rahane के लिए टूट रहा है टीम इंडिया में वापसी का सपना, रणजी मैच में फिर हुए फेल

रणजी ट्रॉफी में Ajinkya Rahane का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है।

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, जहां इस टीम में Ajinkya Rahane और पुजारा को जगह नहीं मिली है। ऐसे में सभी की नजरें बाकी के 3 टेस्ट मैचों की टीम पर होगी, लेकिन इस समय रणजी क्रिकेट खेल रहे रहाणे के हाथ से वापसी का मौका छूट सकता है और कारण उनका प्रदर्शन होगा।

Ajinkya Rahane ने आखिरी बार कब खेला था टीम इंडिया से मैच?

पहले Ajinkya Rahane टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे काफी समय से, लेकिन फिर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए और WTC फाइनल के लिए रहाणे को टीम में लेना ही पड़ा। जिसके बाद वो 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर ही गए और ये दौरा उनका टीम के साथ आखिरी दौरा साबित हो गया। वहीं बाद में अय्यर फिट होकर टीम में वापस आ गए और रहाणे को बाहर कर दिया गया।

रणजी के रण में Ajinkya Rahane हुए ढेर

*रणजी ट्रॉफी में Ajinkya Rahane का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है।
*रहाणे अब केरल टीम के खिलाफ गोल्डन डक पर हुए आउट।
*इससे पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ भी गोल्डन डक पर हुए थे आउट।
*ऐसे में रहाणे का टीम इंडिया में वापसी का टूट सकता है सपना।

हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया था Ajinkya Rahane ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

तैयारी तो पूरी की थी इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

युवा खिलाड़ियों पर जताया जा रहा है भरोसा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हो रहा है, वहीं इस सीरीज के लिए एक बार फिर से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है जो अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे। जहां पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है, वहीं ईशान किशन का चयन नहीं हुआ है और उनकी जगह पहली बार टेस्ट टीम में ध्रुव जुरेल को चुना गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच हैदराबाद के मैदान पर खेलेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?