SA20 2024: केप टाउन में क्रिकेटिंग एक्शन के बीच ‘Beer’ लवर गर्ल का ये कारनामा देख केविन पीटरसन भी पगला गए
एक SA20 मैच के दौरान एक लड़की ने एक ही घूंट में बीयर का पूरा गिलास गटक लिया।
अद्यतन - Jan 20, 2024 6:59 pm

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने जारी SA20 2024 के एक मैच के दौरान एक फैन के बीयर पीने के वायरल वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो 19 जनवरी को केप टाउन में MI केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए SA20 मैच के दौरान का था।
दक्षिण अफ्रीका की घरेलू फ्रेंचाइजी टी-20 लीग के जारी सीजन में कई रोमांचक एपिसोड देखने को मिल रहे हैं, जहां प्रशंसक न केवल मैदान पर एक्शन का आनंद लेते हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी इसका खूब लुफ्त उठा रहे हैं।
SA20 2024 में बियर पीती लड़की ने किया Kevin Pietersen को आकर्षित
इस बीच, इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, MI केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच केप टाउन में खेले गए मुकाबले के दौरान एक लड़की मजे से बीयर पीते हुए नजर आई। बियर पीती हुई इस लड़की के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
यहां पढ़िए: कौन हैं सना जावेद, जिसकी खूबसूरती की गिरफ्त में आकर सानिया मिर्जा का प्यार भुला बैठे शोएब मलिक?
इस वीडियो में वह कुछ ही सेकंड में बीयर का गिलास गटक जाती हैं। यह मजेदार वाक्या पार्ल रॉयल्स की पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला, जब लड़की ने अपना और अपने बगल में बैठे फैन से बीयर का कप लिया और उसे भी गटक लिया। दरअसल, जब इस फैन गर्ल को एहसास हुआ कि उसे न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में स्थित विशाल लाइव प्रसारण स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है, तो उसने एक ही घूंट में बीयर का पूरा गिलास गटक लिया।
What a hero!!! 😂 #MICTvPR #SA20 #MICapeTown
🎥 @SkyCricket pic.twitter.com/PvWMpH4vZr
— Danny Culley (@DannyCulley1) January 19, 2024
“लीजेंड”: Kevin Pietersen
सिर्फ इतना ही नहीं, जैसे ही कैमरामैन ने दोबारा उस पर फोकस किया, वैसे ही उस लड़की ने अपने बाजू में बैठे फैन के हाथ से बियर की एक गिलास छीन ली और उसे भी मजे से एक घूंट में पी लिया, और मेजदार या विक्ट्री अंदाज में कैमरा को पोज भी दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, और इसने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का भी ध्यान भी आकर्षित किया।
केविन पीटरसन ने इस वायरल वीडियो को X पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “लीजेंड ! 🍻”
LEGEND! 🍻 https://t.co/iOIFwcUWHO
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 19, 2024