क्रिकेट का मैदान भी हुआ राममय, शतक लगाने के बाद KS Bharat ने प्रभु राम को किया समर्पित, वीडियो आया सामने
केएस भरत के शतक के दम पर इंडिया ए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रही।
अद्यतन - जनवरी 21, 2024 1:49 अपराह्न

पूरा देश इस वक्त राममय है और अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग रामभक्ति में डूबे हुए हैं। क्रिकेट जगत से भी कई हस्तियां राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा में 22 जनवरी को शामिल होंगे। वहीं इससे पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ((Srikar Bharat) ने शानदार शतक लगाया, जिसे उन्होंने श्रीराम को समर्पित कर दिया।
दरअसल, 17 जनवरी से इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला गया। जहां शनिवार को इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत (Srikar Bharat) ने 116 रनों की पारी खेली। शतक पूरा करते ही मैदान पर ही उन्होंने ‘धनुष-बाण’ चलाने का एक्शन किया। इसके अलावा भरत ने अपना शतक भगवान श्रीराम को समर्पित कर दिया।
भरत (Srikar Bharat) के बड़े भाई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और छोटे भाई के शतक को प्रभु श्रीराम को समर्पित बताया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और फैन्स भी भरत के शतक पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो-
छोटे भाई भरत का शतक श्री प्रभु राम को समर्पित…pic.twitter.com/8OhzwntMxp
— Vikash Gaur 🇮🇳 (@thevikashgaur) January 21, 2024
मुकाबला ड्रॉ पर हुआ समाप्त
मैच की बात करें तो केएस भरत के शतक के दम पर इंडिया ए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रही। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन केएस भरत ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन अंत में मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इससे पहले इंग्लैंड लॉयंस ने अपनी पहली पारी में 553 रन बनाए। टीम के लिए कीटन जेनिंग्स और जोश बोहनोन ने क्रमश: 154 और 125 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए, जिसमें रजत पाटीदार 151 रनों की पारी शामिल रही। वहीं इंडिया ए के गेंदबाजों ने इंग्लैंड लॉयंस की दूसरी पारी को सिर्फ 163 रनों पर ही समेट दिया।
इस तरह इंडिया ए को जीत के लिए 490 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, चौथी पारी में इंडिया ए 5 विकेट के नुकसान पर 426 रन ही बना सका।
ये भी पढ़ें- ‘मैं कोचिंग तो कर सकूंगा, लेकिन कप्तानी नहीं’, संन्यास के बाद David Warner ने कप्तानी बैन पर तोड़ी चुप्पी