T20 World Cup 2024: ईशान किशन अभी भी टीम में जगह बनाने की रेस में, पंत का नाम भी चर्चा में- राहुल द्रविड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: ईशान किशन अभी भी टीम में जगह बनाने की रेस में, पंत का नाम भी चर्चा में- राहुल द्रविड़

2 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

Ishan Kishan and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

ईशान किशन के लिए भारतीय टीम के दरवाजे अभी तक पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। बता दें कि हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए किशन को नहीं चुना गया था। इससे पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

हालांकि, ईशान किशन ने इसके पीछे बड़ी वजह दिमागी फिटनेस को बताया था, जिसकी वजह से वह इन सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएं। लेकिन साथ ही इस दौरान कुछ मीडिया खबरें भी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और किशन के बीच कुछ मतभेद है, जिसकी वजह से उन्हें इन दोनों सीरीज के दौरान नहीं चुना गया था।

इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि किशन इस साल जून में यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जा सकते हैं। लेकिन अब ना सिर्फ ईशान किशन बल्कि चोटिल होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत को लेकर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का बड़ा बयान सामने आया है। द्रविड़ का कहना है कि दोनों ही खिलाड़ी को लेकर चर्चा जारी है।

राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कहा- हमारे पास टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। हमने इस सीरीज में कुछ लोगों को देखा है, फिर चाहे संजू हो या जितेश।

आप केएल राहुल के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन ईशान किशन और ऋषभ पंत भी इस चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन हमें अब देखना होगा कि आने वाले कुछ महीने कैसा जाते हैं। इसके बाद ही हम कोई फैसला ले पाएंगे, क्योंकि यह आगे बढ़ने का एक शानदार तरीका है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट करियर को बचाने के लिए पाकिस्तान छोड़ने वाली खबरों पर Sarfaraz Ahmed ने किया बड़ा खुलासा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?