शाहीन शाह की कप्तानी फेल होने का जश्न मना रहे थे बाबर आजम, तस्वीर आई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन शाह की कप्तानी फेल होने का जश्न मना रहे थे बाबर आजम, तस्वीर आई सामने

बाबर आजम ने कीवी टीम के खिलाफ लगाए थे 3 लगातार अर्धशतक।

Shaheen Afridi And Babar (Image Credit- Instagram)
Shaheen Afridi And Babar (Image Credit- Instagram)

बाबर आजम के लिए न्यूजीलैंड दौरा एक जीवनदान की तरह आया है, जहां ये बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेल रहा था। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ बाबर ने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर खुद को साबित कर दिया, दूसरी अब शाही को कप्तानी में फेल होने के मायने समझ आ रहे हैं और बाबर पूरी तरह Chill कर रहे हैं इन दिनों।

बाबर आजम पास, लेकिन पाक टीम फेल

भले ही बाबर आजम का बल्ला जमकर बोला था कीवी टीम के खिलाफ, लेकिन शाहीन शाह की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था। जहां दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज थी, पाक टीम ने सिर्फ और सिर्फ 1 ही मैच जीता और कीवी टीम ने  सीरीज को 4-1 से अपने नाम करते हुए साल 2024 का धमाकेदार आगाज किया है।

शाहीन की कप्तानी में टीम के फ्लॉप होने से खुश हैं बाबर आजम

*बाबर आजम ने कीवी टीम के खिलाफ लगाए थे 3 लगातार अर्धशतक।
*वहीं पाक टीम के सीरीज हारने का नहीं पड़ा बाबर को कोई फर्क।
*सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर खुद को टेंशन फ्री बताया बल्लेबाज ने।
*शाहीन और बाबर के बीच एक समय तनाव की आई थी कुछ खबरें।

न्यूजीलैंड से ये तस्वीर पोस्ट की थी बाबर आजम ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ कीवी टीम की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

टीम के पास नहीं है कोई वनडे कप्तान

वर्ल्ड कप के बाद जब बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी, तो PCB ने शान मसूद को टेस्ट कप्तान और शाहीन को टी20 टीम का कप्तान बनाया था। ये दोनों ही खिलाड़ी बतौर कप्तान अपनी-अपनी पहली सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे, दूसरी पाक टीम के पास अभी कोई वनडे कप्तान नहीं है और इसका ऐलान कब होगा ये बात किसी को नहीं पता है। वैसे PCB में आए दिन बदलाव होते रहते हैं और जो कुर्सी पर बैठता है, उसका चहेता खिलाड़ी ही टीम में आ जाता है। अब देखना अहम होगा की पाक टीम और PCB में कितने बदलाव होते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?