कभी वेंकटेश अय्यर को बताया जा रहा था दूसरा हार्दिक, लेकिन अब गुमनाम हुआ ये ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी वेंकटेश अय्यर को बताया जा रहा था दूसरा हार्दिक, लेकिन अब गुमनाम हुआ ये ऑलराउंडर

वेंकटेश अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।

Venkatesh Iyer And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Venkatesh Iyer And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

IPL के सिर्फ 1 सीजन ने कई खिलाड़ियों की लाइफ को बदला है, जहां इस लिस्ट में वेंकटेश अय्यर का नाम भी शामिल है। KKR टीम से खेलते हुए ये खिलाड़ी एक मैच से ही स्टार बना गया था और फिर से सीधे उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई। लेकिन अब ये खिलाड़ी गुमनाम होता जा रहा है और आखिरी बार अय्यर कब टीम इंडिया से कब खेले थे किसी को नहीं पता।

हार्दिक पांड्या की जगह लाया गया था वेंकटेश अय्यर को

जी हां, एक समय आया था जब हार्दिक पांड्या खराब लय में चल रहे थे, जिसके बाद हार्दिक की टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी। उसके बाद वेंकटेश अय्यर की टीम इंडिया में एंट्री हुई, उन्होंने खुद को साबित भी किया। लेकिन फिर हार्दिक को टीम में शामिल किया गया और वेंकटेश को टीम से रवाना कर दिया गया।

वेंकटेश अय्यर! ये नाम याद है आप लोगों को?

*वेंकटेश अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*तस्वीरों में सूट-बूट पहने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
*आज-कल इस तरह की तस्वीरें लगातार डाल रहे हैं ऑलराउंडर अय्यर।
*2 साल पहले टीम इंडिया से आखिरी बार खेला था ये खिलाड़ी।

हाल ही में वेंकटेश अय्यर ने कुछ स्टाइलिश तस्वीरें की थी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

कुछ ना कुछ पोस्ट करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

कितने मैच खेले हैं टीम इंडिया से?

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 के शुरूआत में खेला था, उसके बाद वो टीम के साथ में नजर नहीं आए हैं। दूसरी ओर अय्यर अभी तक भारतीय टीम से कुल 2 वनडे मैच और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। आखिरी वनडे मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में खेला था, तो आखिरी टी20I उनका लंका टीम के खिलाफ साल 2022 फरवरी में था। उसके बाद से ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सेलेक्टर्स का पूरा का पूरा फोकस शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या पर ही है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?