एडिलेड के पब में ग्लेन मैक्सवेल की हरकत से नाखुश हैं पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

एडिलेड के पब में ग्लेन मैक्सवेल की हरकत से नाखुश हैं पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

एडिलेड में मैक्सवेल ने पूरी रात पार्टी की थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

Glenn Maxwell and Pat Cummins (Pic Source-Twitter)
Glenn Maxwell and Pat Cummins (Pic Source-Twitter)

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल एडिलेड में मैक्सवेल ने पूरी रात पार्टी की थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। ग्लेन मैक्सवेल की तबीयत को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपना पक्ष रखा है।

बता दें, ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। वो लगातार क्रिकेट खेल रहे थे और इसीलिए उन्हें थोड़ा आराम चाहिए था और यही वजह थी कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि इसके बाद ही उन्हें एडिलेड के एक लोकल पब में पार्टी करते हुए देखा गया।

इंडिया टुडे के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, ‘हम सब Adults है और अगर आपको पूरी रात पार्टी करनी है तो यह आपका खुद का फैसला है। ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के साथ दौरे में नहीं थे, वो प्राइवेट इवेंट में थे और क्रिकेट टीम से इसका कोई भी लेना देना नहीं है। इसलिए यह थोड़ी अलग बात है। आप जो भी फैसला लेते हैं वो आपका खुद का होता है और आपको उससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।’

ग्लेन मैक्सवेल के साथ हुए हादसे के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कुछ भी नहीं पता था

रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल पब जाने से पहले गोल्फ क्लब में थे। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर उस पब में गए जहां पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का बैंड परफॉर्म कर रहा था। वहां ग्लेन मैक्सवेल की तबीयत बिगड़ी और उसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था हालांकि बोर्ड अब ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर सकता है। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से भाग लिया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?