BCCI Awards 2024: अवार्ड विजेताओं की लिस्ट यहां देखें….
मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरुषों के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अद्यतन - जनवरी 23, 2024 8:45 अपराह्न

आज यानी 23 जनवरी को बीसीसीआई अवार्ड 2024 का आयोजन हैदराबाद में किया गया जिसमें सभी आयु वर्ग के कई भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरुषों के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यही नहीं मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पुरुष अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह रहा पुरुषों का अंतरराष्ट्रीय अवार्ड:
दिलीप सरदेसाई पुरस्कार 2022-23, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट- रविचंद्रन अश्विन
दिलीप सरदेसाई पुरस्कार 2022-23, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन- यशस्वी जायसवाल
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू: मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जायसवाल (2022-23)
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पुरुषों के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार- मोहम्मद शमी (2019-20), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), जसप्रीत बुमराह (2021-22), शुभमन गिल (2022-23)
महिला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली (महिला)- पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23)
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (महिला)- पूनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (महिला) – प्रिया पुनिया (2019-20), शैफाली वर्मा (2020-21), सब्बीनेनी मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर महिला- दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (पुरुष) (INR 25 लाख)- फारुख इंजीनियर, रवि शास्त्री
घरेलू अवार्ड
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर जूनियर घरेलू- काशवी गौतम, सौम्या तिवारी, वैष्णवी शर्मा
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर वरिष्ठ घरेलू महिला वनडे- साई पुरंदरे, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, नबम यापू
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी, अंडर-16, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- निर्देश बसोया, अनमोलजीत सिंह
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी, अंडर-16, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी- उदय सहारण, विहान मल्होत्रा
एमए चिदंबरम ट्रॉफी, U19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- हर्ष दुबे, एआर निषाद, मानव चोठानी
एमए चिदंबरम ट्रॉफी, U19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी- पी. कनपिलेवार, मयंक शांडिल्य, दानिश मालेवार
एमए चिदंबरम ट्रॉफी, अंडर -23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- अंकुश त्यागी, हर्ष दुबे, विशाल बी जायसवाल
एमए चिदंबरम ट्रॉफी, अंडर -23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी- पार्थ पलावत, वाईवी राठौड़, क्षितिज पटेल
माधवराव सिंधिया पुरस्कार, रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23)
घरेलू सीमित ओवर्स की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार- बाबा अपराजित (2019-20), आरआर धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार- एमबी मुरासिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)
बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- मुंबई (2019-20), मध्य प्रदेश (2021-22), सौराष्ट्र (2022-23)
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर- ए.पद्मनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जयरामन मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23)