BBL 2024: ब्रिसबेन हीट ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2024: ब्रिसबेन हीट ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से हराया

फाइनल में ब्रिसबेन के लिए स्पेंसर जाॅन्सन ने किया शानदार प्रदर्शन

BBL 2024 Final Sydney Sixers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)
BBL 2024 Final Sydney Sixers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)

BBL 2024 Final Sydney Sixers vs Brisbane Heat: बिग बैश लीग के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 24 जनवरी, बुधवार को सिडनी सिक्सर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। बता दें कि इस फाइनल मैच में ब्रिसबेन ने सिडनी को 54 रनों से हराकर कुल दूसरी बार बीबीएल खिताब को अपने नाम कर लिया है।

तो वहीं सिडनी सिक्सर्स का कुल चौथी बार BBL टाइटल जीतने का सपना टूट गया। इसके अलावा फाइनल मैच में हीट को जीत दिलाने में युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जाॅन्सन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्पेंसर ने फाइनल मैच में सिक्सर्स के 4 खिलाड़ियों का शिकार किया।

सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिसबेन हीट BBL 2024 फाइनल मैच का हाल:

इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो सिडनी सिक्सर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।

हीट के लिए ओपनर जोश ब्राउन ने 53 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, तो नाथन मैकस्वीनी ने 33 और मैट रेंशो ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। दूसरी ओर, सिक्सर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सीन एबाॅट को सबसे ज्यादा 4 सफलताएं मिली, तो स्टीव ओ कीफ व बेन दुआरिस को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब सिक्सर्स हीट से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 17.3 ओवर में मात्र 112 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 54 रनों से गंवा दिया। सिक्सर्स के लिए सिर्फ कप्तान मोजेस हेनरिक्स ही 25 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

तो वहीं हीट की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पेंसर जाॅन्सन को सर्वाधिक 4 विकेट मिले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा जेवियर बारलेट व मिचेल स्वेपसन को 2-2 और माइकल नीसर व पाॅल वाल्टर को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अधिक जिम्मेदारी और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए खेलते हुए नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?