लंबे समय बाद इतने खुश नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, वर्ल्ड कप के दुख से बढ़ रहे हैं आगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंबे समय बाद इतने खुश नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, वर्ल्ड कप के दुख से बढ़ रहे हैं आगे

हाल ही में BCCI के अवॉर्ड शो NAMAN का हुआ था शानदार आयोजन।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया को साल 2023 आखिर में काफी दुख दे गया, 2023 में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी को लग रहा था कि टीम इस बार पक्का वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम ने करोड़ों फैन्स का दिल ऐसा तोड़ा कि आज भी वो मैच बार-बार याद आता है। दूसरी ओर हिटमैन की सेना अब उस दुख से आगे बढ़ रही है।

लगातार रिकॉर्ड जीत की थी अपने नाम

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार जीत अपने नाम कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, जहां इस टीम ने पहले ग्रुप स्टेज के सभी 9 मैच अपने नाम किए थे। उसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में कीवी टीम को हराया था और उस मैच में शमी की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला था। जिसके बाद अहमदाबाद में फाइनल मैच खेल गया था और उसमें भारतीय टीम के फ्लॉप प्रदर्शन ने वर्ल्ड कप जीतने के सपने को एक झटके में खत्म कर दिया था। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विराट कोहली चुने गए थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तो शमी के खाते में भी सबसे ज्यादा 24 विकेट आए थे।

टीम इंडिया की ये खुशी हमेशा ऐसे ही बने रहे

*हाल ही में BCCI के अवॉर्ड शो NAMAN का हुआ था शानदार आयोजन।
*अवॉर्ड शो में शामिल हुए थे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और Support स्टाफ।
*इस दौरान रवि शास्त्री की एक बात सुन भारतीय खिलाड़ियों की छूटी हंसी।
*वर्ल्ड कप के बाद अब काफी ज्यादा खुश नजर आए हैं सभी खिलाड़ी।

इस वीडियो में काफी खुश नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सभी का दिखा स्टाइलिश लुक

दूसरी ओर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का स्टाइलिश लुक नजर आया, जहां ये खिलाड़ी BCCI के अवॉर्ड शो NAMAN में पहुंचे थे। इस दौरान सभी सूट-बूट में थे और सोशल मीडिया पर सभी की तस्वीर वायरल हुई थी, वहीं इस कार्यक्रम में BCCI ने अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटर्स को अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की ग्रुप फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?