IPL 2024: आईपीएल की सभी टीमों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है: संजय मांजरेकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आईपीएल की सभी टीमों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है: संजय मांजरेकर

मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल टाइटल को अपने नाम किया है। 

Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांजरेकर का कहना है कि बाकी 9 टीमों के अलावा मुंबई का टूर्नामेंट में रिकाॅर्ड शानदार है।

गौरतलब है कि आईपीएल का 17वां सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है। तो वहीं इससे पहले चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर जब एक बहस में संजय मांजरेकर से सवाल किया गया तो उन्होंने फ्रेंचाइजी को लेकर खुलकर अपने विचार क्रिकेट फैंस के सामने रखे हैं।

संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पर MI vs CSK अल्टीमेट टीम डिबेट पर अधिक बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा- रिकाॅर्ड आपकी एक कहानी बताते हैं कि आप सिर्फ बड़े मंच की टीम नहीं हैं। जब एमआई बनाम सीएसके की बात आती है तो आप प्लेऑफ और फाइनल भी देखें। मुंबई ने चेन्नई को हराया है।

लेकिन कुल मिलाकर आप अगर सभी 9 टीमों के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन देखेंगे तो यह सबसे बढ़िया है। यह करीब 50 प्रतिशत के करीब है। आईपीएल की सभी टीमों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है। चेन्नई एक अच्छी टीम है, लेकिन उन्होंने मुंबई की तरह अन्य टीमों को नहीं हराया है।

जब आप आईपीएल के महान खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, तो आप किसके बारे में सोचते हैं? रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के बारे में ही सोचते हैं।

ये सभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, इसलिए जब आप मुंबई इंडियंस के बारे में सोचते हैं तो आप इन सभी सुपरस्टार्स के बारे में सोचते हैं। मुंबई शहर सुपरस्टार्स से भरा पड़ा है, यही वजह है कि मुंबई इंडियंस आज के समय में इतना बड़ा ब्रांड है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?