आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 2004 से 2023 तक विजेताओं की लिस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 2004 से 2023 तक विजेताओं की लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

ICC Awards (Pic Source-Twitter)
ICC Awards (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 25 जनवरी 2024 को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया है। उन्होंने आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड को चौथी बार अपने नाम किया। बता दें, विराट कोहली ने 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

उन्होंने 2023 में 24 वनडे पारियों में 72 के ऊपर के औसत और 99 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 1377 रन बनाए थे। इसमें 6 शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। इससे पहले विराट कोहली ने आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी को 2012 में, 2017 और 2018 में अपने नाम किया है। हर साल सभी देशों के खिलाड़ियों में किसी एक को यह बेहतरीन पुरस्कार दिया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कुछ खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कार के लिए नॉमिनी में शामिल करता है और फैंस वोट के जरिए अपने तमाम पसंदीदा क्रिकेटर को वोट देता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस अवॉर्ड को 2004 में शुरू किया था और इस शानदार पुरस्कार को पहली बार इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपने नाम किया था।

उन्होंने 2004 में 13 पारियों में 57 के ऊपर के औसत से 633 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल है। यही नहीं एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 21 के ऊपर के औसत से 16 विकेट भी झटके थे। महेंद्र सिंह धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने लगातार दो बार यानी 2008 और 2009 में यह ट्रॉफी जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कुमार संगकारा ने इस पुरस्कार को 2011 और 2013 में जीता है जबकि बाबर आजम ने भी यह
अवॉर्ड दो बार जीता है यानी 2021 और 2022।

आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड की विजेता लिस्ट यह रही:

Year Winner Performance
2004 Andrew Flintoff (England) 633 runs, 16 wickets
2005 Kevin Pietersen (England) Runs – 784, Ave – 65.33
2006 Michael Hussey (Australia) Runs – 784 runs, Ave – 56
2007 Matthew Hayden (Australia) Runs – 1601, Ave – 59.29
2008 MS Dhoni (India) Runs – 1097, Ave – 57.73
2009 MS Dhoni (India) Runs – 1198, Ave – 70.47
2010 AB De Villiers (South Africa) Runs – 964, Ave – 80.33
2011 Kumar Sangakkara (Sri Lanka) Runs – 1127, Ave – 51.22
2012 Virat Kohli (India) Runs – 1026, Ave – 68.40
2013 Kumar Sangakkara (Sri Lanka) Runs – 1201, Ave – 63.21
2014 AB de Villiers (South Africa) Runs – 879, Ave – 73.25
2015 AB de Villiers (South Africa) Runs – 1193, Ave – 79.53
2016 Quinton de Kock (South Africa) Runs – 857, Ave – 57.13
2017 Virat Kohli (India) 1460 runs, Ave – 76.84
2018 Virat Kohli (India) 1202 runs, Ave – 133.55
2019 Rohit Sharma (India) Runs – 1490, Ave – 57.30
2021 Babar Azam (Pakistan) Runs – 405, Ave – 67.50
2022 Babar Azam (Pakistan) Runs – 679, Ave – 84.87
2023 Virat Kohli (India) 1377 runs, Ave – 72.47

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?