Tom Hartley अब टीम इंडिया के फैन्स का दिल तोड़ रहे हैं, डेब्यू मैच में कहर बनकर टूट पड़े - क्रिकट्रैकर हिंदी

Tom Hartley अब टीम इंडिया के फैन्स का दिल तोड़ रहे हैं, डेब्यू मैच में कहर बनकर टूट पड़े

Tom Hartley डेब्यू मैच में कर रहे हैं इस समय शानदार गेंदबाजी।

Tom Hartley (Pic Source-Instagram)
Tom Hartley (Pic Source-Instagram)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, वहीं Tom Hartley के लिए ये डेब्यू टेस्ट मैच है। जहां इस फिरकी के फनकार ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है, साथ ही ये गेंदबाज इंग्लैंड टीम के लिए जीत का हीरो भी बन सकता है हैदराबाद में।

पहली पारी में Tom Hartley ने कितने विकेट लिए थे?

वहीं टीम इंडिया के खिलाफ पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए Tom Hartley थोड़े घबरा रहे थे, लेकिन उसके बाद भी कप्तान उन्होंने लगातार ओवर देते गए। इस स्पिन गेंदबाज ने अपनी पहली पारी में कुल 25 ओवर डाले थे और इस दौरान उनको सिर्फ और सिर्फ 2 ही विकेट मिले थे। लेकिन दूसरी पारी में तो उन्होंने बवाल ही मचा दिया था और विकेट पर विकेट ले रहे हैं।

Tom Hartley ने तो भाई हैरान कर दिया अपनी गेंदबाजी से

*Tom Hartley डेब्यू मैच में कर रहे हैं इस समय शानदार गेंदबाजी।
*दूसरी पारी में ये खिलाड़ी ले चुका है अभी तक कुल 4 बड़े विकेट।
*जायसवाल, गिल, कप्तान रोहित और अक्षर को किया टॉम ने आउट।
*तो बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट जो रूट ने किया है अपने नाम।

आज खुश तो बहुत होंगे Tom Hartley

Ollie Pope का हुआ था शानदार तरीके से स्वागत

दूसरी ओर इंग्लैंड अगर ये मैच अपने नाम करती है, तो इस जीत में ओली पोप का सबसे बड़ा हाथ होगा। जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे अहम 196 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। वहीं जब पोप आउट होकर पवेलियन जा रहे थे, तो साथी खिलाड़ी उनका स्वागत करने के लिए बाहर आए और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। जिसका खास वीडियो ECB के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वहीं जैसे-जैसे टीम इंडिया के विकेट गिर रहे हैं, वैसे-वैसे स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैन्स निराश हो रहे हैं और इंग्लैंड के फैन्स उत्साह से लबरेज हैं।

एक नजर डालते हैं Ollie Pope  के उस वीडियो पर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?