यारों के यार हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, दोस्ती निभाने में रहते हैं हमेशा आगे
सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कुछ तस्वीरें आई।
अद्यतन - जनवरी 29, 2024 12:09 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हर कोई मिस कर रहा है, चोट के कारण शमी ने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैन्स से कनेक्ट रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं, इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों में उनके साथ उनका IPL का साथी है।
बाकी 3 टेस्ट मैच में नजर आ सकते हैं मोहम्मद शमी
इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुई था। बाकी 3 मैचों के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है, ऐसे में मोहम्मद शमी आपको इन बाकी के 3 मैचों में नजर आ सकते हैं अगर वो फिट हुए तो। साथ ही सिराज भी नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और पहला टेस्ट हारने के बाद टीम शमी पर भरोसा जता सकती है।
दोस्ती निभाने के मामले में हमेशा आगे रहते हैं मोहम्मद शमी
*सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कुछ तस्वीरें आई।
*इन तस्वीरों में अफगान टीम के स्पिनर राशिद खान के साथ दिख रहे हैं।
*दोनों के बीच पक्की दोस्ती आई नजर, कुछ हंसी-मजाक करते हुए दिखे।
*ये दोनों ही खिलाड़ी IPL में गुजरात टीम के लिए साथ में खेलते हुए नजर आते हैं।
एक नजर मोहम्मद शमी की नई तस्वीरों पर
हर दिन कोई ना कोई पोस्ट आता है इस खिलाड़ी
अवॉर्ड पर अवॉर्ड मिल रहे हैं
दूसरी ओर जब से वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुआ है, शमी की किस्मत ही बदल गई है। जहां इस खिलाड़ी को सबसे पहले Arjuna Award से सम्मानित किया, जिसके पोस्ट पर आज तक डाल रहे हैं। उसके बाद हाल ही में BCCI का अवॉर्ड शो NAMAN का आयोजन हुआ था, उसमें भी उनको अवॉर्ड मिला था और वो ये अवॉर्ड लेने खुद पहुंचे थे। वैसे वर्ल्ड कप के बाद से शमी ने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और वो अपने Farm हाउस में बने नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ जाते हैं।