श्रेयस अय्यर को लेकर फैन्स का गुस्सा हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, इंस्टा पर लिखा-टेस्ट क्रिकेट छोड़ दे भाई
श्रेयस अय्यर के आखिरी इंस्टा पोस्ट पर फूटा फैन्स का गुस्सा।
अद्यतन - Jan 29, 2024 6:13 pm

इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल टीम इंडिया के सिर दर्द बन गए हैं, ये दोनों ही बल्लेबाज हर टेस्ट मैच में बल्ले से सुपर फ्लॉप हो रहे हैं। वहीं इन दोनों का ऐसा प्रदर्शन देख फैन्स का गुस्सा भी आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है, इस बीच अब ये फैन्स अय्यर को ज्ञान देने का काम कर रहे हैं।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
एक तरफ टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर और गिल फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ टीम को बड़ा झटका लगा है। ये झटका भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले लगा है, जहां जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, इस लिस्ट में सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है।
श्रेयस अय्यर छोड़ देंगे टेस्ट क्रिकेट खेलना?
*श्रेयस अय्यर के आखिरी इंस्टा पोस्ट पर फूटा फैन्स का गुस्सा।
*इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने अय्यर को लिया लपेटे में।
*इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप हुए थे अय्यर।
*कुछ फैन्स ने लिखा- अय्यर भाई आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लो।
इस पोस्ट पर फैन्स ने श्रेयस अय्यर के लिए काफी कुछ गलत लिखा है
दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुछ इस प्रकार होगी अब टीम इंडिया
अय्यर 10 पारियों में सुपर फ्लॉप रहे हैं
इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट की दोनों पारियों में अय्यर का बल्ला शांत रहा, जिसके बाद उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही अय्यर टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 10 पारियों में सुपर फ्लॉप रहे हैं, इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 10 पारियों में महज 131 रन बनाए हैं। ऐसे में आगे चलकर उन्हें बैंच पर बैठना पड़ सकता है और मध्यक्रम में एक बार फिर से टीम में पुजारा की वापसी हो सकती है। पुजारा इस समय जारी रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।