आम आदमी की तरह ही रहते हैं धोनी, सगाई कार्यक्रम में कपल की मदद करते नजर आए माही
CSK के कप्तान धोनी के नए वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग।
अद्यतन - फरवरी 2, 2024 12:57 अपराह्न

सभी फैन्स को IPL 2024 का इंतजार है, जिसका कारण है धोनी का फिर से मैदान पर दिखना। जहां एक बार फिर से माही आपको CSK टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, साथ ही वो लीग की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। इस बीच थाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी सादगी देख फैन्स काफी खुश हैं साथ ही ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन्स के लिए खेल रहे हैं धोनी
साल 2023 में IPL जीतने के बाद धोनी ने एक बयान दिया था, जो उनके संन्यास से जुड़ा था। माही ने कहा था कि वो एक और सीजन IPL का खेलना चाहते हैं और वो सीजन सिर्फ अपने फैन्स के लिए खेलेंगे। वहीं IPL 2023 का फाइनल सबसे ज्यादा रोमांचक फाइनल था और CSK टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को मात दी थी। साथ ही मुंबई के बाद अब CSK टीम भी IPL के 5 खिताब अपने नाम कर चुकी है और इस साल भी फैन्स को टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वैसे माही के जाने के बाद CSK का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
धोनी आज भी आम आदमी की तरह रहते हैं
*CSK के कप्तान धोनी के नए वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग।
*जहां वीडियो में माही एक सगाई कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं शानदार लुक में।
*इस दौरान धोनी दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर आए नजर, कर रहे थे उनकी मदद।
*वहीं अब माही की ये सादगी देख फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हो गए हैं।
ये वीडियो सामने आया है धोनी का सोशल मीडिया पर
कुछ दिनों पहले उमेश यादव से भी मिले थे माही
इन खिलाड़ियों के साथ IPL 2024 में उतरेगी CSK टीम
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षाना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल , मुकेश चौधरी, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अविनाश राव अरावली।