Yashasvi Jaiswal के बल्ले का पहले दिन देखने को मिला जलवा, इंग्लिश गेंदबाजों का बना दिया हलवा
Vizag टेस्ट के पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया के नाम रहा आज का दिन।
अद्यतन - फरवरी 2, 2024 4:39 अपराह्न

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है, जहां आज के दिन Yashasvi Jaiswal के बल्ले का जलवा देखने को मिला। इस दौरान युवा बल्लेबाज के आगे इंग्लैंड टीम के गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों ने निराश भी किया है।
Yashasvi Jaiswal के नाम रहा पहले दिन का खेल
टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में Yashasvi Jaiswal बल्लेबाजी में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं, वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भी इस खिलाड़ी ने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। एक तरफ टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, तो दूसरे छोर से जायसवाल जोरदार बल्लेबाजी करने में लगे थे। वहीं पहले दिन खेल का खत्म होने पर जायसवाल 179 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंग्लिश गेंदबाजों ने पहले दिन Yashasvi Jaiswal के सामने टेक दिए घुटने
*Vizag टेस्ट के पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया के नाम रहा आज का दिन।
*दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बनाए 336 रन, साथ ही गिरे 6 विकेट भी।
*Yashasvi Jaiswal 179 रन बनाकर लौटे नाबाद, अश्विन के साथ कल करने उतरेंगे बल्लेबाजी।
*अपना टेस्ट डेब्यू में स्पिनर शोएब बशीर ने 2 बल्लेबाजों को किया आज आउट।
इस छक्के के साथ Yashasvi Jaiswal ने पूरा किया था अपना शतक
डेब्यू करने वाले पाटीदार सहित कई बल्लेबाज हुए फ्लॉप
भले ही टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल पहले दिन के हीरो रहे, लेकिन टीम के कुछ नाम ऐसे भी हैं जो बल्लेबाजी में लगातार फेल हो रहे हैं। इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है, जो इस टेस्ट की पहली पारी में भी बुरी तरह फेल रहे हैं अपने बल्ले से। दूसरी ओर टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार आज 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए, तो इंग्लिश टीम की तरफ से गेंदबाजी में बशीर और रेहान ने 2-2 विकेट लिए और 1-1 विकेट हार्टले और एंडरसन को मिला।